Begin typing your search...

जब खत्म होने का था Ajay Devgn का करियर, इस फिल्म ने बदल थी किस्मत; आज है 600 करोड़ की नेटवर्थ

अजय देवगन ने संघर्ष, फ्लॉप फिल्मों और आलोचनाओं के बावजूद खुद को बॉलीवुड का सबसे वर्सेटाइल स्टार बनाया. 3 नेशनल अवॉर्ड, 100+ फिल्में और काजोल संग मजबूत रिश्ता.

Ajay Devgn Birthday
X
Ajay Devgn Birthday
( Image Source:  Instagram: ajaydevgn )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 2 April 2026 7:42 AM

2 अप्रैल 1969 को जन्मे विशाल वीरू देवगन का बचपन फिल्मी दुनिया से जुड़ा था. उनके पिता वीरू देवगन प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर और स्टंट मास्टर थे, और मां वीना देवगन फिल्म प्रोड्यूसर. छोटे अजय ने 1985 में बाल कलाकार के रूप में 'प्यारी बहना' में काम किया, लेकिन असली सफर 1991 में शुरू हुआ. उन्होंने अपना नाम बदलकर अजय देवगन रखा, क्योंकि उस समय कई 'विशाल' नाम के एक्टर्स लॉन्च हो रहे थे. डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' में उन्होंने जो एंट्री दी, वो आज भी याद है दो मोटरसाइकिलों के बीच स्प्लिट करते हुए! फिल्म सुपरहिट रही और अजय को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला.

वो एक्शन हीरो बन गए. 90 के दशक में 'जिगर', 'विजयपथ', 'दिलवाले', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो भी बना दिया. लेकिन असली चुनौती तब आई जब कई फिल्में फ्लॉप हो गईं. 1999-2001 के बीच लगातार फ्लॉप्स ने करियर पर सवाल खड़े कर दिए. कई लोग कहते थे अजय का समय खत्म हो गया. फिर आया टर्निंग पॉइंट 'जख्म' (1998) और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने सबको चौंका दिया. उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला.

तीसरा नेशनल अवॉर्ड

उसके बाद 'कंपनी', 'ओमकारा', 'गंगाजल', 'दृश्यम फ्रैंचाइजी', 'सिंघम' सीरीज, 'गोलमाल' सीरीज, 'ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (2020). हर फिल्म में उन्होंने खुद को नया रूप दिया. एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम थ्रिलर अजय ने हर जॉनर में मार्क छोड़ा. 2020 में 'ताण्हाजी' के लिए उन्हें तीसरा नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में कीं. 2000 में अजय ने अपना प्रोडक्शन हाउस FFilms शुरू किया. डायरेक्शन भी की 'यू मी और हम', 'शिवाय' बनी. 2016 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया. आज वो बॉलीवुड के सबसे पावरफुल और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार है.

काजोल से प्यार और शादी

करियर के साथ-साथ अजय का पर्सनल लाइफ भी खास रही. 90 के दशक में 'हलचल' और 'गुंडाराज' के सेट पर दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. शुरू में काजोल को अजय पसंद नहीं थे वो कहती थीं कि अजय बहुत शांत और गंभीर हैं. लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने 4 साल डेटिंग की. आखिरकार 24 फरवरी 1999 को एक साधारण, प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. इस शादी से काजोल के पिता शोमू मुखर्जी बेहद नाराज रहे क्योंकि वह नहीं चाहते थे की 25 साल की उम्र काजोल करियर बनाने के बजाए शादी करें. शादी के बाद भी दोनों ने अपना स्पेस रखा. काजोल ने कहा, 'अजय मुझे कभी कंट्रोल नहीं करते, हम एक-दूसरे को फ्री रहने देते हैं. कपल को दो प्यारे बच्चे हैं बेटी निशा देवगन और बेटा युग देवगन. आज भी 27 साल बाद उनका रिश्ता उतना ही मजबूत है. अजय अक्सर मजाक में कहते हैं कि वो अपनी शादी की डेट भी भूल जाते हैं, लेकिन काजोल याद दिला देती हैं. ये कपल बॉलीवुड का परफेक्ट "पावर कपल" कहलाता है.

नेट वर्थ और सफलता का आंकड़ा

अजय देवगन की मेहनत का नतीजा उनकी नेट वर्थ में दिखता है. 2025-26 के अनुमानों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹420 से ₹600 करोड़ के आसपास है. ये कमाई सिर्फ एक्टिंग से नहीं फिल्म प्रोडक्शन, इन्वेस्टमेंट (ब्रांड्स और बिजनेस), और एंडोर्समेंट से भी आती है. उनके पास मुंबई में लग्जरी बंगला 'शिवशक्ति' है, लंदन में प्रॉपर्टी, और प्राइवेट जेट जैसी सुविधाएं. काजोल की नेट वर्थ भी काफी है, लेकिन अजय की लगभग 40% ज्यादा मानी जाती है.

bollywood
अगला लेख