Begin typing your search...

Vijay Deverakonda की दीवानी है Kiara Advani, पहली बार शेयर की एक्टर के लिए अपनी फीलिंग

कियारा आडवाणी ने हालिया इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा के लिए अपनी पसंद का खुलासा किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. साथ ही उन्होंने मां बनने के बाद अपने जीवन और सोच में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की.

Kiara Advani latest news
X
( Image Source:  Instagram: kiaraaliaadvani, thedeverakonda )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 31 March 2026 1:53 PM

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फिलहाल अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) की तैयारी में पूरी तरह व्यस्त हैं. ये फिल्म उनके करियर की एक बहुत खास और चैलेंजिंग फिल्म बनने वाली है. हाल ही में कियारा ने अपनी बेबाक और चुलबुली अंदाज़ में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसे खुलासे किए, जिन्होंने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया. राणा दग्गुबाती के साथ एक हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत के दौरान कियारा ने विजय देवरकोंडा के बारे में अपनी ट्रू फीलिंग शेयर कीं. उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि विजय देवरकोंडा उनके दिल में एक खास जगह रखते हैं.

कियारा ने खुद को विजय की बहुत बड़ी फैन बताया और कहा कि उन्हें विजय वाकई बहुत पसंद हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और ये खबर हर जगह सुर्खियों में छा गई. ग्राज़िया मैगज़ीन से बात करते हुए कियारा ने मां बनने के अनुभव के बारे में भी खूब सुंदर बातें बताईं. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनका जीवन और नज़रिया दोनों पूरी तरह बदल गया है.परिवार के साथ समय बिताने से वे अब पहले से कहीं ज़्यादा आत्मनिर्भर और मजबूत महसूस करती हैं.

मां बने के बाद क्या आए बदलाव?

कियारा ने बताया, 'शादी से पहले सिद्धार्थ और मैं एक-दूसरे के साथ बहुत हंसते-मजाक करते थे, घूमने-फिरने जाते थे और खूब मस्ती करते थे. वो सारी बातें आज भी बिल्कुल वैसी ही हैं. हम आज भी साथ में फिल्में देखते हैं. चूंकि हम दोनों ही सिनेमा के बहुत बड़े शौकीन हैं और खुद भी कलाकार हैं, इसलिए फिल्मों के बारे में चर्चा करना हमें बहुत अच्छा लगता है.' हालांकि, मातृत्व ने उनके अंदर एक गहरा भावनात्मक बदलाव भी लाया है. कियारा ने आगे कहा, 'अब मैं पहले से कहीं ज़्यादा निडर हो गई हूं जीवन को मैं अब एकदम नए नज़रिए से देखती हूं ऐसा लगता है कि कुछ चीजें बिल्कुल भी मायने नहीं रखतीं, और उसी समय सब कुछ बहुत ज़्यादा मायने रखता है.'

फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा की भूमिका

फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी नादिया नाम के किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने बताया कि नादिया का रोल करने के लिए उन्होंने कियारा को शुरू से ही अपनी पहली और एकमात्र पसंद माना था. गीतू मोहनदास ने कहा, 'नादिया के किरदार में कोमलता और सॉफ्टनेस और तीखापन दोनों एक साथ दिखते हैं. इसलिए कियारा मेरी पहली पसंद थीं. उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी में एक खास तरह की गहराई होती है. कभी-कभी फिल्म में किसी कलाकार को चुनना तर्क से नहीं, बल्कि दिल की फीलिंग से होता है. कियारा को चुनना ठीक वैसा ही था.' निर्देशक ने कियारा की काम करने की स्टाइल की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, 'कियारा की डेडिकेशन दिखावटी नहीं है. यह बहुत शांत, डिसिप्लिन और बेहद ईमानदार है.

फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में

यश स्टारर इस फिल्म 'टॉक्सिक' को पहले 19 मार्च को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन उस समय ये फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ टकराव में आ सकती थी. बाद में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 4 जून कर दिया गया है. अपने निजी जीवन के इस नए और खूबसूरत फेज के साथ-साथ कियारा अब 'टॉक्सिक' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं.कियारा आडवाणी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक डेडिकेटेड मां और वाइफ भी हैं.

bollywood
अगला लेख