Begin typing your search...

Alka Yagnik रेयर हियरिंग डिसऑर्डर के कारण नए गानों से हुईं दूर, दो साल बाद भी नहीं सुन पा रही हैं सिंगर

दिग्गज सिंगर अलका याग्निक ने पुष्टि की है कि वे अभी भी सुनने की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं. इस बीमारी की वजह से उन्होंने नए गानों में काम करना फिलहाल बंद कर दिया है.

Alka Yagnik Health Update
X
Alka Yagnik Health Update
( Image Source:  Instagram: therealalkayagnik )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 31 March 2026 1:20 PM

अलका याग्निक (Alka Yagnik) भारतीय संगीत जगत की एक बेहद लोकप्रिय और दिग्गज सिंगर हैं. उन्होंने अपनी मीठी आवाज़ से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है और बॉलीवुड म्यूजिक पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी है. 2024 में अलका याग्निक ने अपने फैंस को एक दुखद खबर दी थी. उन्होंने बताया कि उन्हें एक रेयर हियरिंग डिसऑर्डर हो गया है. यह समस्या अचानक वायरल इन्फेक्शन के कारण हुई थी, जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है. यह एक तरह की संवेदी तंत्रिका संबंधी श्रवण हानि (sensorineural hearing loss) है.

हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने खुद पुष्टि की कि वे अभी भी इस समस्या से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा कि म्यूजिशियन और कंपोजर उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वे इस बीमारी के कारण नए गानों में काम करने में सक्षम नहीं हैं. इससे उनके सिंगिंग करियर पर काफी असर पड़ा है. उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना 2024 में आई इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला का गाना 'नरम कालजा' था, जिसे ए.आर. रहमान ने कंपोज किया था. उसके बाद से उन्होंने किसी भी नई फिल्म या गाने में अपनी आवाज़ नहीं दी है.

कब शुरू हुआ अलका का करियर?

अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था. वे एक साधारण मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में पली-बढ़ीं. बचपन से ही उन्हें संगीत का बहुत शौक था. मात्र छह साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने भजन गाकर अपने गायन सफर की शुरुआत कर दी थी.अलका याग्निक ने अपने लंबे करियर में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने 1,114 से भी ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं और कुल 2,486 गानों को अपनी आवाज़ दी है. प्लेबैक सिंगिंग में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

क्यों कहलाती है नंबर-1?

1990 के दशक में वे हिंदी सिनेमा की नंबर-1 महिला प्लेबैक सिंगर बन गई थीं. उनकी स्वीट और दमदार सिंगिंग स्टाइल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. बॉलीवुड में किसी भी महिला सिंगर द्वारा सबसे ज्यादा सिंगल गाने गाने का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड भी उनके नाम है. इतना ही नहीं, उन्होंने विश्व स्तर पर भी कमाल किया. अलका याग्निक ने टेलर स्विफ्ट और बीटीएस जैसे बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट को पीछे छोड़ते हुए यूट्यूब पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम होने वाली महिला सिंगर का खिताब अपने नाम किया.

bollywood
अगला लेख