Begin typing your search...

अक्षय कुमार न होते तो बच न पाती Lara Dutta, अंदाज के सेट पर समंदर की खतरनाक लहर में डूबी थीं एक्ट्रेस

लारा दत्ता ने खुलासा किया कि ‘अंदाज़’ की शूटिंग के दौरान वे समुद्र में डूब गई थीं और उन्हें तैरना भी नहीं आता था. अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई और बाद में उन्हीं की सलाह पर लारा ने अपना सबसे बड़ा डर जीत लिया.

Lara Dutta interview
X
( Image Source:  ANI, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 31 March 2026 9:39 AM

लारा दत्ता (Lara Dutta) बॉलीवुड में अपने लंबे करियर में ग्लैमरस, कॉमिक से भरी एक्शन वाली कई भूमिकाएं निभाई हैं. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी कहानी किसी फिल्म के किरदार से नहीं, बल्कि असली जिंदगी की एक घटना से जुड़ी है. यह घटना इतनी खतरनाक थी कि उसने उन्हें अस्पताल तक पहुंचा दिया था. एशियन टेलीविज़न नेटवर्क कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने अपने करियर के सबसे भयानक एक्सपेरिएंसेस में से एक को याद किया.

लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. इसके बाद साल 2003 में फिल्म 'अंदाज़' से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. 'अंदाज़' की शूटिंग के दौरान ही उनके साथ यह डरावनी घटना घटी. फिल्म में एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी, जो समुद्र के किनारे हो रही थी. अचानक एक बहुत बड़ी और खतरनाक लहर आई. उस लहर ने लारा दत्ता और उनके को-एक्टर अक्षय कुमार दोनों को समुद्र में बहा लिया. लारा उस समय चमड़े के कपड़े पहने हुए थीं. सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उन्हें तैरना बिल्कुल भी नहीं आता था. लहर के साथ वे पानी में चली गईं और पत्थर की तरह सीधे नीचे डूबने लगीं.

कैसे बचाई अक्षय कुमार ने जान?

लारा ने खुद बताया, 'मैं लेदर के कपड़े पहने पानी में चली गई. मुझे तैरना नहीं आता था और मैं पत्थर की तरह डूब गई.' उस वक्त स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी, लेकिन अक्षय कुमार ने तुरंत उनकी मदद की. अक्षय खुद पानी में थे. उन्होंने लारा को पकड़ा और उन्हें वापस किनारे की तरफ खींचकर लाए. इस घटना के बाद लारा को हाइपोथर्मिया (ठंड से होने वाला शॉक) हो गया. उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी. शूटिंग तुरंत रोक दी गई और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. इस डरावनी घटना ने लारा दत्ता पर बहुत गहरा असर डाला. वे काफी समय तक समुद्र से डरती रहीं.

IMDB

क्यों सीखनी पड़ी स्विमिंग?

कुछ साल बाद जब अक्षय कुमार को फिल्म 'ब्लू' का ऑफर मिला, जो पूरी तरह पानी के नीचे की एक्शन एडवेंचर फिल्म थी, तो उन्होंने लारा दत्ता का नाम सुझाया. फिल्म में समुद्र के बहुत सारे दृश्य थे और कलाकारों को पानी में बहुत काम करना था. जब लारा को यह बात पता चली तो उनकी पहली प्रतिक्रिया साफ मना करने की थी. उन्होंने अक्षय कुमार को फोन किया और कहा कि वे यह रोल नहीं निभा सकतीं क्योंकि उन्हें पानी से बहुत डर लगता है. अक्षय कुमार का जवाब बहुत सीधा और मोटिवेटिंग था. उन्होंने कहा, 'तैरना सीख लो.' लारा ने हंसते हुए बताया, 'तीस साल की उम्र में उन्होंने मुझसे डाइविंग सीखने को कहा. मैंने कहा, 'मैं ही पागल मिली हूं.' लेकिन आखिरकार उन्होंने अक्षय की बात मान ली. 30 साल की उम्र में लारा दत्ता ने तैरना सीखा. उन्होंने उस पुरानी घटना से पैदा हुए डर को हिम्मत से हराया और फिल्म 'ब्लू' के लिए साइन कर लिया.

शार्क का शिकार होने से बच गए थे अक्षय कुमार

फिल्म 'ब्लू' 2009 में रिलीज हुई थी. यह उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी और बड़ी अंडरवाटर फिल्मों में से एक थी. फिल्म की शूटिंग खुले समुद्र में की गई थी, जिसने पूरे कास्ट और क्रू की काफी प्रैक्टिस कराई गई. शूटिंग के दौरान सिर्फ तैरना सीखना ही चुनौती नहीं थी. कई और खतरनाक चीजें भी थी. फिल्म में असली शार्क के साथ सीन फिल्माए गए थे. अक्षय कुमार खुद फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान मौत के बहुत करीब पहुंच गए थे. 150 फीट गहरे पानी में एक डूबे हुए जहाज से उनका सिर टकरा गया. उनके सिर से खून बहने लगा फिर भी वे शार्क भरे पानी में किसी तरह सतह पर वापस आ सके. फिल्म 'ब्लू' में संजय दत्त और जायद खान भी लीड रोल में थे. रिलीज के समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई. लेकिन लारा दत्ता के लिए यह फिल्म बहुत खास थी. इस फिल्म ने उन्हें अपना डर जीतने का मौका दिया.

Akshay Kumarbollywood
अगला लेख