Begin typing your search...

RBSE 12th Result 2026 जारी: 96.23% पास, यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है, जिसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए गए. इस साल कुल 96.23% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है.

RBSE 12th Result 2026 जारी: 96.23% पास, यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
X
रूपाली राय
By: रूपाली राय8 Mins Read

Updated on: 31 March 2026 10:56 AM IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी ने अजमेर स्थित राजस्थान बोर्ड के कार्यालय से इस साल का 12वीं का परिणाम घोषित किया. इस बार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया गया है, जिससे छात्रों को अपने नतीजे देखने में आसानी हुई है.

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत बहुत अच्छा रहा है. पूरे राजस्थान में कुल 96.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. यह नतीजा पिछले कई सालों की तुलना में काफी शानदार माना जा रहा है. अगर आप भी राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्र हैं या अपने बच्चे/भाई-बहन का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की टॉपर बनीं दीपिका

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी 12वीं साइंस के रिजल्ट 2026 में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दीपिका ने शानदार 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे राजस्थान में साइंस स्ट्रीम की टॉपर बन गई हैं. दीपिका ने अपनी इस सफलता का ज्यादातर क्रेडिट सेल्फ स्टडी को दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या महंगे इंस्टीट्यूट के, घर पर खुद मेहनत करके इतने बेहतरीन नतीजे हासिल किए. दीपिका का सपना बहुत बड़ा है. वह आईएएस (Indian Administrative Service) बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि 12वीं में अच्छे अंक लाकर अब वह आगे की तैयारी पर फोकस करेंगी और सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू कर देंगी.

नव्या और नरपत ने आर्ट्स में किया टॉप

आर्ट्स स्टीम में नव्या और नरपत ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है. दोनों ने 99.62 प्रतिशत अंक लाकर आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों छात्रों ने इतने बेहतरीन अंक हासिल करके पूरे राजस्थान में आर्ट्स स्ट्रीम की संयुक्त टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी मेहनत और लगन की तारीफ की जा रही है.

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है, लेकिन इस बार कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर के कलेक्टरेट ऑफिस से ऑनलाइन मोड में इस साल का रिजल्ट जारी किया. इस वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.54% रहा, कॉमर्स स्ट्रीम का 98.50% और साइंस स्ट्रीम का 97.52% रहा. पिछले साल इन स्ट्रीमों के पास प्रतिशत थोड़े ज्यादा थे, इसलिए इस बार थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. फिर भी कुल मिलाकर रिजल्ट काफी अच्छा माना जा रहा है.

स्ट्रीम-वार पास प्रतिशत (2026):

आर्ट्स: 97.54%

कॉमर्स: 98.50%

साइंस: 97.52%

शिक्षा मंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो छात्र अच्छे अंक लाए हैं, वे आगे की पढ़ाई और करियर के लिए तैयार हो जाएं. जिनका रिजल्ट थोड़ा कम रहा है, वे निराश न हों. अगले प्रयास में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. अगर आप राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र हैं या अपने बच्चे/भाई-बहन का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है. साइंस स्ट्रीम के मुख्य आंकड़े (2026): कुल छात्र-छात्राएं जो परीक्षा में शामिल हुए: 2,87,068

  • कुल पास हुए छात्र: 1,46,644
  • कुल पास हुई छात्राएं: 98,636
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 97.02%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 98.34%
  • साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत: 97.52%

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल आर्ट्स में कुल 97.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. यह प्रतिशत काफी अच्छा माना जा रहा है. आर्ट्स स्ट्रीम ने इस बार तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है. छात्रों और छात्राओं की मेहनत रंग लाई है और कला विषय चुनने वाले अधिकांश विद्यार्थी सफलता की सीढ़ी चढ़ गए हैं. शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने रिजल्ट जारी करते समय सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अब आगे बीए, बीएड, लॉ, पत्रकारिता, सरकारी नौकरियों की तैयारी या अन्य पसंदीदा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. मुख्य बात:आर्ट्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत: 97.54%

लडकियां रही आगे

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में भी इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट के अनुसार, कुल 97.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी ज्यादा रहा, जिससे साफ पता चलता है कि आर्ट्स विषय में भी लड़कियां मेहनत और लगन से आगे निकल रही हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम के मुख्य आंकड़े (2026):

  • कुल रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं: 5,91,023
  • परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं: 5,83,201
  • कुल पास प्रतिशत: 97.54%
लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत:
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 96.68%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.29%

लड़कियों ने लड़कों से लगभग 1.61 प्रतिशत ज्यादा पास प्रतिशत हासिल किया. यह आंकड़ा दिखाता है कि आर्ट्स स्ट्रीम में भी बेटियां बेहतर तैयारी और एकाग्रता के साथ परीक्षा दे रही हैं.

फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्र-छात्राएं:

लड़के: कुल 2,72,970 में से 1,56,818 लड़के फर्स्ट डिवीजन से पास हुए

लड़कियां: कुल 3,10,231 में से 2,27,252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुईं

लड़कियों ने न सिर्फ पास प्रतिशत में बल्कि फर्स्ट डिवीजन हासिल करने में भी शानदार प्रदर्शन किया है.

इस बार कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 के महीने में आयोजित की गई थी. अब इन सभी छात्रों को अपने मेहनत का फल मिलने वाला है.

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट वाले दिन अक्सर वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है, इसलिए सर्वर कभी-कभी धीमा हो जाता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें.

रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें: अपने मोबाइल या कंप्यूटर में राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

rajeduboard.rajasthan.gov.in

होमपेज पर आपको 'RBSE Class 12th Result 2026' नाम का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें एक नया पेज खुलेगा.

वहां अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करें रोल नंबर डालने के बाद 'Submit' या 'View Result' बटन पर क्लिक करें आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

उसमें सभी विषयों के नंबर, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति साफ-साफ दिखाई देगी अच्छा रिजल्ट आए तो उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें

अगला लेख