Begin typing your search...

RBSE 12वीं टॉपर 2026 : साइंस में दीपिका बनीं टॉपर, आर्ट्स में नव्या-नरपत ने मारी बाजी; देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में 96.23% छात्र पास हुए हैं, जो अब तक के बेहतरीन परिणामों में से एक है. साइंस में दीपिका और आर्ट्स में नव्या-नरपत ने टॉप कर इतिहास बनाया.

RBSE 12th Topper 2026
X
RBSE 12th Topper 2026
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 31 March 2026 11:45 AM IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने अजमेर स्थित राजस्थान बोर्ड के मुख्य कार्यालय से इस साल का 12वीं का परिणाम जारी किया.

इस बार बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ ही घोषित किया है. इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को अपने नतीजे देखने में काफी आसानी हुई है. इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत बहुत अच्छा रहा. पूरे राजस्थान में 96.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. यह नतीजा पिछले कई सालों की तुलना में काफी शानदार और उत्साहजनक माना जा रहा है.

साइंस स्ट्रीम की टॉपर बनीं दीपिका

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दीपिका नाम की छात्रा ने शानदार 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे राजस्थान में साइंस स्ट्रीम की टॉपर बन गई है. दीपिका ने अपनी इस बड़ी सफलता का ज्यादातर क्रेडिट सेल्फ स्टडी को दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान या महंगे इंस्टीट्यूट में नहीं पढ़ा. घर पर रहकर खुद की मेहनत, अनुशासन और लगन से उन्होंने इतने बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं. उनकी यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के साथ भी बड़े सपने देखते हैं. दीपिका का भविष्य का सपना भी बहुत बड़ा है. वह आईएएस (Indian Administrative Service) बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि 12वीं में अच्छे अंक लाने के बाद अब वह पूरी तरह से सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी पर फोकस करेंगी.

आर्ट्स स्ट्रीम में संयुक्त टॉप

आर्ट्स स्ट्रीम में भी दो छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. नव्या और नरपत ने संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की है. दोनों ने 99.62 प्रतिशत अंक लाकर आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों छात्रों ने इतने ऊंचे अंक हासिल करके पूरे राजस्थान में आर्ट्स स्ट्रीम की संयुक्त टॉपर बनकर नया इतिहास रच दिया है. उनकी कड़ी मेहनत और लगन की पूरे राज्य में खूब तारीफ हो रही है.

आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉप 10 जिले देखें

रैंक

जिला

पास प्रतिशत

1

राजसमंद

98.70

2

चित्तौड़गढ़

98.61%

3

डीडवाना-कुचामन

98.58%

4

सिरोही

98.52%

5

पाली

98.47%

6

फलोदी

98.43%

7

जालोर

98.41%

8

नागौर

98.38%

9

कोटपुतली-बहरोड़

98.38%

10

ब्यावर

98.21%

साइंस स्ट्रीम - टॉप 10 जिले

रैंक

जिला

पास प्रतिशत

1

डीडवाना

99.43%

2

बाड़मेर

99.08%

3

जोधपुर

98.94%

4

राजसमंद

98.87%

5

सीकर

98.85%

6

बांसवाड़ा

98.68%

7

झुंझूनू

98.59%

8

सिरोही

98.55%

9

डूंगरपुर

98.54%

10

नागौर

98.47%

कॉमर्स स्ट्रीम - टॉप 10 जिले

रैंक

जिला

पास प्रतिशत

1

बांसवाड़ा

100%

2

दौसा

100%

3

करौली

100%

4

बलोतरा

100%

5

डीग

100%

6

कोटपुतली

100%

7

सालुम्बर

100%

8

सिरोही

99.69%

9

हनुमानगढ़

99.59%

10

टोंक

99.52%

नोट: आर्ट्स और साइंस में डीडवाना सिरोही जैसे जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कॉमर्स में 7 जिलों 100% पास प्रतिशत हासिल किया है. जो बहुत ही शानदार नतीजा है.







अगला लेख