Begin typing your search...

Ramayana के राम Ranbir Kapoor ही क्यों? नितेश तिवारी ने किया रिवील, 4000 करोड़ की फिल्म का टीजर आज

नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की शांति और आंतरिक शक्ति सबसे उपयुक्त है. 4000 करोड़ की भव्य फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज होगा, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है.

Ramayana teaser will be released today
X
Ramayana teaser will be released today
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 2 April 2026 8:48 AM

'रामायण' (Ramayana) इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और सबसे बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्म बन गई है. पूरे देश के राम भक्त और सिनेमा प्रेमी इस महाकाव्य पर बनी फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटे हैं. फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना?.

नितेश तिवारी ने कहा, 'भगवान राम बहुत कम बोलने वाले व्यक्ति थे. उनका प्यार अनंत और असीम था. उनका दर्द बाहर से दिखता नहीं था, लेकिन उसे गहराई से महसूस किया जा सकता था. राम में जो अद्भुत हिम्मत और साहस था, उसे निभाने के लिए एक्टर में काफी फिजिकल स्ट्रेंथ और इंटरनल स्ट्रेंथ भी होनी चाहिए.' नितेश तिवारी ने यह भी साफ-साफ बताया कि उन्होंने रामायण की कहानी में कोई मॉडर्न चेंजेस या मॉडर्न ट्विस्ट नहीं डाला है.

रणबीर कपूर ही क्यों?

उन्होंने कहा, 'रामायण की सबसे बड़ी ताकत उसके उन मूल्यों और संस्कारों में है जो वह हमें सिखाती है. ये वैल्यू यूनिवर्सल हैं और हर युग में रिलेवेंट रहते हैं. मुझे इसमें कुछ भी नया या मॉडर्न करने की जरूरत नहीं लगी. असल में आज की दुनिया इन अनमोल मूल्यों को धीरे-धीरे भूलती जा रही है. इसलिए अब समय आ गया है कि हम इन्हें दोबारा याद दिलाएं. उम्मीद है कि यह फिल्म दुनिया को थोड़ा बेहतर और सुंदर बनाने में मदद करेगी.' नितेश ने आगे कहा, 'यह रोल बेहद डिमांडिंग है और इसे रणबीर के अलावा कोई नहीं निभा सकता.

हनुमान जयंती पर राम की पहली झलक

फिल्म का पहला टीजर बहुत खास मौके पर रिलीज होने जा रहा है. इसे 'राम नाम' नाम दिया गया है और इसे गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जारी किया जाएगा. फैंस इस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद शानदार है. रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता माता का रोल कर रही हैं. लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे ने संभाला है. हनुमान जी की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे. वहीं रावण का किरदार यश निभाते दिखेंगे.

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।निर्माताओं ने इस फिल्म को दो भागों में रिलीज करने का फैसला लिया है. पहला भाग इसी साल दिवाली (2026) पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी होने जा रही है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये है. इतने बड़े बजट के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है.

ranbir kapoorbollywood
अगला लेख