Begin typing your search...

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका ने लगाई पंत को फटकार! तस्वीरें देख यूजर्स को याद आए केएल राहुल

हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें गोयनका कप्तान पंत के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Sanjiv Goenka reaction Rishabh Pant
X

मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत

( Image Source:  X/ @manojpehul )

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की खराब शुरुआत रही है. सीजन-19 के अपने पहले ही मैच में लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी के लिए अपने होम ग्राउंड पर ये हार बेहद निराशाजनक रही. हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें गोयनका कप्तान पंत के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि गोयनका ने हार से निराश होकर पंत की सबके सामने क्लास लगाई है. वहीं ये वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स को केएल राहुल की भी याद आई.

हार के बाद ड्रेसिंग रूम में तनाव?

मैच समाप्त होने के बाद संजीव गोयनका को कोच और कप्तान के साथ गहन चर्चा करते हुए देखा गया. इस दौरान ऋषभ पंत के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत का स्वर क्या था, लेकिन इतना जरूर है कि टीम के प्रदर्शन से मालिक संतुष्ट नहीं दिखे.

क्यों याद आए केएल राहुल?

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर 2024 का वह विवाद फिर से चर्चा में आ गया, जब केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत की तस्वीरें वायरल हुई थीं. हालांकि इस बार ऐसी किसी पुष्टि नहीं हुई है कि गोयनका ने पंत को फटकार लगाई, लेकिन तस्वीरों ने अटकलों को जरूर हवा दे दी है.

क्या बोले संजीव गोयनका?

हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “अभी लंबा सीजन बचा है और ऐसे पल कुछ सार्थक बनाने का हिस्सा हैं. मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे. हमारे फैंस को आज एकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, हम और भी मजबूत होकर लौटेंगे.”

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. जिसके चलते टीम 141 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. मैच में पंत को ओपनिंग करते हुए देखा गया था लेकिन वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. एलएसजी की तरफ से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिल्ली की तरफ से समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर सबसे ज्यादा 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

आईपीएल
अगला लेख