Begin typing your search...

3 अप्रैल OTT रिलीज: Netflix, Prime Video पर 10 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड होगा फुल एंटरटेनमेंट

3 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म्स पर 10 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा शामिल हैं. Netflix, Prime Video, ZEE5, Sony LIV और Apple TV+ पर इस वीकेंड दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट तैयार है.

April 3 OTT release
X
April 3 OTT release
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 2 April 2026 8:28 AM

April 3 OTT release: अगर आप इस वीकेंड को घर बैठे मजेदार तरीके से बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि 3 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर एक तगड़ा कलेक्शन रिलीज होने वाला है. प्राइम वीडियो, जी5, नेटफ्लिक्स, एप्पल टीवी+ और सोनी लिव पर कुल 10 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ दस्तक देने वाली हैं. चाहे आपको हल्का-फुल्का एंटरटेनमेंट पसंद हो, कोर्ट-कचहरी वाला मजा हो, या फिर सस्पेंस और एक्शन से भरपूर कहानियां, इस वीकेंड आपके लिए कुछ न कुछ खास है.

1. भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन

टीवी पर बहुत फेमस हुए सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अब फिल्म भी बन गई है. नाम है 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन'. ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब घर बैठे जी5 पर देख सकते हैं. पूरा परिवार साथ बैठकर ढेर सारा हंसी-मजाक कर सकता है. रनप्लेटफॉर्म: जी5

2. वध 2

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर क्राइम ड्रामा 'वध 2' नेटफ्लिक्स पर आने वाला है. पहला पार्ट दर्शकों और रिव्यूज दोनों को बहुत पसंद आया था. अब दूसरा पार्ट थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रहा है. सस्पेंस और क्राइम स्टोरी पसंद करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

3. सितारे जमीन पर

आमिर खान की इमोशनल और मोटिवेशनल फिल्म 'सितारे जमीन' पर अब सोनी लिव पर भी उपलब्ध होने जा रही है. पहले ये थिएटर में आई, फिर यूट्यूब पर आई, और अब ओटीटी पर. बच्चों की पढ़ाई, उनके सपनों और अलग-अलग तरीके से सीखने की खूबसूरत कहानी है.

परप्लेटफॉर्म: सोनी लिव

4. मामला लीगल है 2

कोर्ट रूम कॉमेडी का मजा लेने वालों के लिए अच्छी खबर. मामला लीगल है का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. वकीलों की अनोखी दुनिया, मजेदार केस और कोर्ट में होने वाले हल्के-फुल्के ड्रामे आपको फिर से हंसाएंगे.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

5. गैंग्स ऑफ गैलिसिया 2

स्पेनिश क्राइम ड्रामा गैंग्स ऑफ गैलिसिया का दूसरा सीजन और भी रोमांचक होने वाला है. तीन साल की शांति के बाद मुख्य किरदार एना और डैनियल फिर से ड्रग माफिया की दुनिया में फंस जाते हैं. इस बार वो एक-दूसरे के खिलाफ भी खड़े नजर आएंगे। थ्रिलर और क्राइम लवर्स को पसंद आएगा.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

6. ब्लडहाउंड्स 2

कोरियन एक्शन ड्रामा के दीवानों के लिए खुशखबरी. ब्लडहाउंड्स का दूसरा सीजन आ रहा है. ये सीजन पहले से भी ज्यादा डार्क, इंटेंस और जोरदार फाइट सीन से भरा होगा. एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

7. हाई टाइड्स 3

हाई टाइड्स का तीसरा और आखिरी सीजन रिलीज होने जा रहा है. इसमें बेल्जियम के एक अमीर इलाके के लोगों की जिंदगी, उनके रिश्ते और संघर्षों की कहानी का अंत दिखाया जाएगा.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

8. यॉर फ्रेंड्स एंड नेबर्स 2

जॉन हैम स्टारर ये सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रही है. रहस्य, उलझनें और नए ट्विस्ट के साथ ये सीजन और भी इंटरेस्टिंग होने वाली है.

प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी+

9. मां का सम

ये एक हल्की-फुल्की और प्यारी फिल्म है. इसमें एक 18 साल का लड़का अपनी मां के लिए परफेक्ट जीवनसाथी ढूंढने के लिए गणित का इस्तेमाल करता है. फैमिली और लाइट कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प.

प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

10. मृत्युंजय

श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन की ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है. कहानी एक पत्रकार की है जो एक गहरे, रहस्यमयी राज को उजागर करने की कोशिश करता है. थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों को जरूर देखना चाहिए.

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

अगला लेख