Begin typing your search...

7 मैच, 5 हार और 4 अंक! क्या Mumbai Indians के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए?

Mumbai Indians के लिए IPL 2026 एक बुरे सपने की तरह गुजर रहा है. टीम को 7 मैचों में 5 हार का सामना करना पड़ा है. इससे अब उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है.

mumbai indians
X

मुंबई इंडियंस की टीम 

( Image Source:  BCCI )

Mumbai Indians Journey in IPL 2026: 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को अपने पहले मैच में हराया तो लगा कि यह टीम इस सीजन कुछ कमाल करके दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहला मैच जीतने के बाद टीम ने हार का 'चौका' लगाया. उसके बाद फिर टीम को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 99 रन से जीत की संजीवनी मिली. हालांकि, उसके बाद फिर टीम की लय बिगड़ी और उसे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या मुंबई इंडियंस IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? 7 मैच में 5 हार और 2 जीत के साथ टीम के 4 अंक है. वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है.

मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी?

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने सभी 7 मैचों या कम से कम 6 मैच तो हर हाल में जीतने होंगे, लेकिन अगर अब वह एक से ज्यादा मैच हारती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

क्या कहता हैं अंकों का खेल?

मुंबई ने इस सीजन अपना आधा सफर पूरा कर लिया है. अब उसे 7 मैच और खेलने है. अगर वह सभी मैच जीतती है तो उसके 18 अंक होंगे, जिससे वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन अगर 2 या उससे ज्यादा मैच हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा.

मुंबई इस सीजन क्यों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है?

  • मुंबई के लिए इस सीजन गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया.
  • टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है.
  • सूर्या इस सीजन आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं.
  • गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच को छोड़ दें तो तिलक वर्मा का भी बल्ला खामोश ही रहा.
  • टीम के कप्तान हार्दिक खुद न तो गेंदबाजी और न ही बल्लेबाजी में कमाल दिखा पा रहे हैं.
  • बुमराह को 7 मैचों में सिर्फ 2 विकेट मिले हैं.
  • रोहित शर्मा पिछले RCB के खिलाफ खेले गए मैच में 19 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. तब से वे 3 मैच मिस कर चुके हैं.

MI का अगला मैच कब और किससे है?

अब MI का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है. यह मैच 29 अप्रैल को मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. SRH इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. ईशान किशन की कप्तानी में लगातार तीन मैच जीत चुकी है. वह 7 मैचों में 4 जीत, 3 हार और 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है.

MI के लिए कैसा रहा IPL 2026 में अब तक का सफर?

  • पहला मैच- कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया
  • दूसरा मैच- दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया
  • तीसरा मैच- राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से हराया
  • चौथा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रन से हराया
  • पांचवां मैच- पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया
  • छठा मैच- गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया
  • सातवां मैच- चेनई सुपरकिंग्स ने 103 रन से हराया

MI vs CSK Match में क्या हुआ?

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs CSK Match में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन के शानदार नाबाद शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई. सैमसन ने 54 गेंद में 6 छक्के और 10 चौके जड़ते हुए 101 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख