Begin typing your search...

हैदराबाद में छा गया 'शर्मा जी का बेटा', DC के खिलाफ महज 47 गेंद में जड़ दी सेंचुरी, किस मामले में कर ली Virat Kohli की बराबरी?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने महज 47 गेंद में सेंचुरी जड़ दी. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

abhishek sharma
X
अभिषेक शर्मा
( Image Source:  IPL )

Abhishek Sharma 47 Ball Century against Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा. उन्होंने महज 47 गेंद में सेंचुरी जड़ी. यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. इसके साथ ही, वे विराट कोहली, साहिबजादा फरहान और क्विंटन डी कॉक जैसे बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं .

SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद में 10 छक्के और 10 चौके की मदद से 135 रन बनाए. वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे. ईशान किशन 25 और ट्रेविस हेड 37 रन बनाकर आउट हुए.

अभिषेक शर्मा यह दूसरा मौका है, जब अभिषेक ने IPL की एक पारी में 10 छक्के लगाए हैं. वे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने चार बार ऐसा किया है.

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में कितने शतक लगाए?

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं. सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में Chris Gayle सबसे आगे हैं. उनके नाम 22 शतक दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर Babar Azam (12) और तीसरे स्थान पर David Warner (10) हैं. वहीं, 9-9 शतकों के साथ Quinton de Kock, Virat Kohli, Rilee Rossouw, Sahibzada Farhan और Abhishek Sharma संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. इस उपलब्धि के साथ अभिषेक ने भारतीय बल्लेबाज़ों में Virat Kohli के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम कर लिया है.

T20 Cricket में सबसे ज्यादा शतक

  • 22 - क्रिस गेल
  • 12 - बाबर आजम
  • 10 - डेविड वार्नर
  • 9 - क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली, रिली रोसौ, साहिबज़ादा फरहान और अभिषेक शर्मा

T20 पारी में सबसे ज़्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 18 - क्रिस गेल
  • 5 - अभिषेक शर्मा
  • 4 - एविन लुईस और श्रेयस अय्यर

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी जमकर बरसे थे अभिषेक शर्मा

इससे पहले, अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 22 गेंद में 59 रन बनाए थे. इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लगाए थे.

आईपीएल
अगला लेख