Keralam Fire Tragedy: त्रिशूर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 13 लोगों की मौत- कई घायल; PM मोदी ने व्यक्त किया शोक
केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है.
केरलम के त्रिशूर में फैक्ट्री गोदाम में लगी आग
Keralam Fire Tragdey, Thrissur fireworks explosion: केरलम के त्रिशूर जिले में मंगलवार को पटाखा भंडारण केंद्र में भीषण आग लग गई. Kerala State Disaster Management Authority के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा त्रिशूर के Mundathikode इलाके में स्थित एक फायरवर्क्स स्टोरेज यूनिट में हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने X पर लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए हादसे में कई लोगों की जान चली गई. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके दुख में शामिल हूं. ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं."
कितने लोगों की हालत गंभीर है?
KSDMA के मुताबिक, पांच लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. वहीं, 2 लोग अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं, जबकि 17 लोग मामूली रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई एंबुलेंस मौके पर तैनात की गई हैं.
KC Venugopal ने क्या कहा?
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव KC Venugopal ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि त्रिशूर में होने वाले Thrissur Pooram से कुछ दिन पहले हुआ यह हादसा बेहद दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार से तत्काल राहत और इलाज की व्यवस्था करने की मांग की.
केरल की स्वास्थ्य मंत्री Veena George ने क्या निर्देश दिए?
केरल की स्वास्थ्य मंत्री Veena George ने घायलों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने Thrissur Medical College को इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है और पर्याप्त एंबुलेंस, जिनमें Kanivu 108 सेवाएं भी शामिल हैं, तैनात करने के निर्देश दिए हैं.
किस वजह से हुआ हादसा?
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है.




