Begin typing your search...

Hussain Mansuri कौन हैं, जो लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों के लिए बने फरिश्ता? मुंबई से पहुंचकर बांटे कुकर और जरूरी सामान-VIDEO

लखनऊ के विकास नगर में आग से उजड़े 1000 झुग्गी परिवारों की मदद के लिए मुंबई के हुसैन मंसूरी आगे आए. उन्होंने कुकर, बर्तन और जरूरी सामान बांटकर पीड़ितों की मदद की. आइए, जानते हैं कि कौन हैं हुसैन मंसूरी...

hussain mansuri
X

हुसैन मंसूरी ने विकास नगर अग्निकांड पीड़ितों को बांंटे कूकर  

( Image Source:  instagram.com/iamhussainmansuri )

Who is Hussain Mansuri: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले हफ्ते विकास नगर इलाके में लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी. इस अग्निकांड में करीब 1000 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, जिसके बाद हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए. इस मुश्किल घड़ी में कई सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Hussain Mansuri की हो रही है, जो Mumbai से लखनऊ पहुंचे और प्रभावित परिवारों को खाना बनाने के लिए कुकर, भगोना और अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान बांटा.

मदद मिलने के बाद पीड़ित परिवारों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हुसैन मंसूरी को दिल से दुआएं दीं. इस राहत कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग मंसूरी की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कौन हैं हुसैनी मंसूरी?

हुसैन मंसूरी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और समाजसेवक है. इंस्टाग्राम पर उनके 19 मिलियन यानी 1 करोड़ 90 लाख फॉलोअर्स हैं. उनका जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई Cardinal Gracias High School और Rizvi College से पूरी की. बचपन में आर्थिक तंगी इतनी थी कि नए कपड़े तक नसीब नहीं होते थे. परिवार की मदद के लिए उन्होंने वेटर का काम किया, छोटे-मोटे रोजगार किए और आखिरकार उन्हें Jet Airways में नौकरी मिली. इन संघर्षों ने उनके भीतर जरूरतमंदों की मदद करने की गहरी भावना पैदा की.

हुसैन मंसूरी बताते हैं कि उन्होंने लोगों को खूब पैसा कमाते देखा, लेकिन सच्ची संतुष्टि नहीं मिली. इसी अनुभव ने उन्हें समाजसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ाया. उनका सिद्धांत है- तू बस दुआ कमा, फिर तुझसे अमीर कोई नहीं.

कोरोना काल में भी की मदद

COVID-19 Pandemic के दौरान भी हुसैन मंसूरी ने जरूरतमंदों की मदद की. उन्होंने भूखे, बेघर और बीमार लोगों को भोजन, दवाइयां और जरूरी सामान उपलब्ध कराया. इतना ही नहीं, वे Tata Memorial Hospital में कैंसर मरीजों की आर्थिक मदद भी करते हैं. गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, बुजुर्गों को भोजन और कपड़े उपलब्ध कराना भी उनके सेवा कार्यों में शामिल है.

सोशल मीडिया से बढ़ी पहचान

हुसैन मंसूरी Instagram पर शुरुआत में अपने संघर्ष की कहानियां साझा करते थे, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और अब वे सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों की मदद के लिए अभियान चलाते हैं. उनकी पत्नी Sanfa Mansuri भी इस समाजसेवा में उनका पूरा सहयोग करती हैं. लगातार सेवा कार्यों के चलते लोगों ने हुसैन मंसूरी को 'मानवता का दूत' तक कहना शुरू कर दिया है.

अगला लेख