Begin typing your search...

IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका! Ayush Mhatre टूर्नामेंट से बाहर, ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह; धोनी पर क्या है अपडेट?

CSK को IPL 2026 में बड़ा झटका लगा है. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हालांकि. धोनी की संभावित वापसी से टीम को थोड़ी राहत मिल सकती है.

Ayush Mhatre MS Dhoni
X

आयुष म्हात्रे और एमएस धोनी

( Image Source:  x.com/ChennaiIP )

Chennai Super Kings को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा स्टार बल्लेबाज Ayush Mhatre बाएं हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उन्हें 6 से 12 हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिससे उनका IPL 2026 अभियान खत्म हो गया है.

आयुष म्हात्रे को यह चोट Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में लगी थी. उस मैच में 18 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की थी और तीसरे ओवर में Praful Hinge के खिलाफ 24 रन ठोक दिए थे.

म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए और CSK को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन डबल लेने की कोशिश में वह हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए. चोट के बाद उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई और दो गेंद बाद वह आउट हो गए. मैच का रुख भी यहीं से बदल गया और सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला 10 रन से जीत लिया.

IPL 2026 में आयुष म्हात्रे का कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL 2026 में आयुष म्हात्रे CSK के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में उभर रहे थे. उन्होंने 177.88 की स्ट्राइक रेट से 6 मैचों में 201 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले. तेज स्ट्राइक रेट के साथ वह टीम को दमदार शुरुआत दे रहे थे और टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभा रहे थे.

CSK के कौन-कौन से खिलाड़ी हुए चोटिल?

Indian Premier League 2026 में CSK पहले से ही चोटों से जूझ रही है. दिग्गज बल्लेबाज MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन और Khaleel Ahmed क्वाड्रिसेप्स इंजरी से जूढ रहे है, जबकि Nathan Ellis पहले से ही बाहर हैं.

कौन से 5 खिलाड़ी आयुष म्हात्रे की ले सकते हैं जगह?

  1. Deepak Hooda: IPL अनुभव और मिडिल ऑर्डर में उपयोगी विकल्प. IPL 2025 में CSK का हिस्सा रह चुके हैं.
  2. Swastik Chikara: आक्रामक ओपनर. हाल ही में 69 गेंदों पर 195 रन की पारी से सुर्खियों में आए.
  3. Atharva Taide: Vidarbha के कप्तान, विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन.
  4. Manan Vohra: अनुभवी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, घरेलू क्रिकेट में 10,000 रन पूरे.
  5. Yash Dhull: युवा बल्लेबाज, घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन.

धोनी कब मैदान में करेंगे वापसी?

CSK के लिए राहत की खबर यह है कि MS Dhoni जल्द वापसी कर सकते हैं. धोनी ने हाल ही में टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू की और Mumbai Indians के खिलाफ मैच में उनकी वापसी की संभावना है. CSK बल्लेबाजी कोच Mike Hussey ने कहा कि धोनी अपनी रनिंग और फिटनेस पर काम कर रहे हैं. वे जल्द मैच खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख