Begin typing your search...

Danish Malewar और Krish Bhagat कौन हैं, जिन्होंने GT के खिलाफ किया IPL डेब्यू? एक ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में जड़ा दोहरा शतक

Danish Malewar और Krish Bhagat ने आज MI kकी ओर से GT के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया. दोनों को 30-30 लाख रुपये में खरीदा गया है.

Danish Malewar  Krish Bhagat
X

Danish Malewar और Krish Bhagat

( Image Source:  Jiohotstar )

Danish Malewar Krish Bhagat IPL Debut: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मैच खेला जा रहा है. गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, मुंबई की ओर से आज दो खिलाड़ी दानिश मालेवाल और कृष भगत अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं. रोहित शर्मा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं.

दानिश मालेवाल और कृष भगत मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है.

कौन हैं दानिश मालेवाल (Danish Malewar)?

दानिश विदर्भ के एक प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी में ₹30 लाख में खरीदा था. उन्होंने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार खेल दिखाया, जहाँ उन्होंने विदर्भ के लिए 9 मैचों में 783 रन बनाए. अगस्त 2025 में, वे दिलीप ट्रॉफी डेब्यू पर दोहरा शतक (203 रन) बनाने वाले विदर्भ के पहले खिलाड़ी बने.

कृष भगत (Krish Bhagat) कौन हैं?

कृष भगत पंजाब के एक 21 वर्षीय तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं. उन्हें आईपीएल 2026 के बीच में चोटिल अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट (बदलाव) के तौर पर ₹30 लाख में टीम में शामिल किया गया है. वे पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल और नेट सेशन का हिस्सा रहे हैं. पंजाब के लिए उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं. उन्हें उनकी कार्यक्षमता और गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी के लिए मुख्य टीम में जगह दी गई है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट- राज बावा, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत और रघु शर्मा.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट- राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख