Begin typing your search...

IPL 2026: CSK के खिलाफ MI ने कैसे मैदान पर उतारे 13 खिलाड़ी? अंपायर के फैसले पर मचा बवाल

MI vs CSK मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर अब अंपायर के फैसले पर सवाल उठता दिखाई दे रहा है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 13 खिलाड़ी मैदान पर उतरते दिखाई दिए.

MI vs CSK
X

MI vs CSK

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026, MI vs CSK: आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में सीएसके ने 103 रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन इस मैच में कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर अब अंपायर के फैसले पर सवाल उठता दिखाई दे रहा है.

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 13 खिलाड़ी मैदान पर उतरते दिखाई दिए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जिसने अब नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वहीं मैच के बाद मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस पर सफाई दी.

क्यों छिड़ा विवाद?

आमतौर पर टी-20 क्रिकेट में एक टीम प्लेइंग इलेवन के अलावा सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे कुल 12 खिलाड़ी मैच का हिस्सा बनते हैं लेकिन इस मुकाबले में मामला अलग था. मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट प्लेयर के साथ-साथ कन्कशन सब्स्टीट्यूट का भी इस्तेमाल किया, जिसके चलते टीम के 13 खिलाड़ी इस मैच में शामिल हो गए. यह घटना आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद कम देखने को मिलती है. जिसपर अब विवाद छिड़ गया है.

क्यों लिया कन्कशन सब्स्टीट्यूट?

कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम केवल तब लागू होता है जब खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगती है. शुरुआत में सैंटनर की चोट कंधे की लग रही थी, लेकिन रीप्ले में सिर के संपर्क की पुष्टि हुई, जिसके बाद अंपायर ने सब्स्टीट्यूशन की अनुमति दी. हालांकि, इस फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया. कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तहत सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने आए थे. इससे पहले मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर चुकी थी. टीम ने अल्लाह गजनफर की जगह दानिश मालेवार को शामिल किया था.

क्या बोले कोच महेला जयवर्धने?

मैच के बाद इस पूरे विवाद को लेकर मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि “सैंटनर के सिर पर, गर्दन पर और ज़ाहिर तौर पर कंधे पर भी चोट लगी. फिर उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया. वापस आने पर वे लेटे हुए थे. हां, कंधे पर बर्फ लगी हुई थी, लेकिन उन्हें लगा कि उनकी हालत स्थिर नहीं है, इसलिए हमने उन्हें स्कैन के लिए ले गए, हमने कनकशन सब्स्टीट्यूशन का अनुरोध किया था. यह मैच रेफरी और अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है. उन्होंने शार्दुल ठाकुर को अनुमति दी. जो हुआ सो हुआ."

आईपीएल
अगला लेख