Begin typing your search...

IPL 2026: 8 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, एकसाथ 3 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

वैभव के बल्ले से LSG के खिलाफ मैच में 11 गेंदों पर महज 8 रन ही निकले थे, लेकिन 8 रनों की पारी खेलकर भी वैभव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और एकसाथ 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

Vaibhav Suryavanshi
X

Vaibhav Suryavanshi

( Image Source:  X/ @jyotsana51400 )

IPL 2026, LSG vs RR: आईपीएल 2026 में 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने महज 159 रन बनाने के बाद भी एलएसजी को हरा दिया. मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल भी फ्लॉप साबित हुए. वैभव के बल्ले से इस मैच में 11 गेंदों पर महज 8 रन ही निकले थे, लेकिन 8 रनों की पारी खेलकर भी वैभव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और एकसाथ 3 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

वैभव ने क्या रचा इतिहास?

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में 500 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 19 साल 164 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. सूर्यवंशी ने यह मुकाम मात्र 15 साल और 26 दिन की उम्र में हासिल कर लिया. इस रिकॉर्ड के साथ ही संजू सैमसन अब इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. सैमसन ने 19 साल 195 दिन की उम्र में 500 रन पूरे किए थे, लेकिन सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया.

मैक्सवेल का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ा?

सिर्फ उम्र ही नहीं, बल्कि गेंदों के हिसाब से भी सूर्यवंशी ने नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने मात्र 227 गेंदों में 500 रन पूरे कर लिए, जो पहले के रिकॉर्डधारी ग्लेन मैक्सवेल से 33 गेंद कम हैं. यह उपलब्धि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाती है.

कैसा रहा इस सीजन प्रदर्शन?

बुधवार को भले ही उनका बल्ला शांत रहा, लेकिन इस सीजन में सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने अब तक 254 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 15 गेंदों में दो विस्फोटक अर्धशतक शामिल हैं.

RR ने कितने रन से जीता मैच?

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. 18 ओवर में एलएसजी की टीम 119 रनों पर ही सिमट गई थी. जिसके चलते राजस्थान ने इस मैच को 40 रनों से जीत लिया. राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

आईपीएल
अगला लेख