Begin typing your search...

Delhi Murder: तीन पत्ती और अय्याशी की लत, पैसे के लिए IRS अधिकारी के घर में घुसा राहुल, नौकर बनने से लेकर मर्डर तक का लिंक

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. तीन पत्ती जैसे ऑनलाइन गेम की लत और अय्याशी भरी जिंदगी के लिए पैसे की जरूरत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया. आइए इस अर्टिकल में राहुल मीणा की पूरी कुंडली जानते हैं...

Delhi Murder: तीन पत्ती और अय्याशी की लत, पैसे के लिए IRS अधिकारी के घर में घुसा राहुल, नौकर बनने से लेकर मर्डर तक का लिंक
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 6:38 PM IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में हुई 22 वर्षीय युवती की सनसनीखेज हत्या ने राजधानी को झकझोर दिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा का प्रोफाइल जितना सामने आ रहा है, उतना ही चौंकाने वाला बनता जा रहा है. शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि यह कोई अचानक हुआ अपराध नहीं था, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से पनप रही गलत आदतें, अपराध की ओर झुकाव और आसान पैसे की लालसा थी.

दिल्ली पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को द्वारका इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले इस घटना को लूटपाट बताने की कोशिश की, लेकिन जैसे-जैसे सवाल गहराते गए, उसकी कहानी भी उलझती चली गई. जांच अधिकारियों के मुताबिक, राहुल का व्यवहार सामान्य अपराधियों जैसा नहीं था. उसमें पछतावे से ज्यादा चालाकी और सच्चाई छिपाने की कोशिश नजर आई.

क्या था हत्या का असली मकसद? लूट या कुछ और?

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले उसी घर में काम कर चुका था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया. उसे घर की बनावट, एंट्री पॉइंट और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी. यही वजह रही. पुलिस के मुताबिक, राहुल सीधे उस कमरे में पहुंचा जहां युवती पढ़ाई कर रही थी. उसने पहले उसे काबू में करने की कोशिश की, लेकिन विरोध मिलने पर वह हिंसक हो गया. कमरे में मौजूद सामान से हमला किया गया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हालांकि आरोपी का दावा है कि वह सिर्फ लूट के इरादे से आया था, लेकिन जांच एजेंसियों को यह कहानी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं लग रही.

राहुल मीणा ने कोर्ट में क्या बोला?

गुरुवार को साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान राहुल मीणा ने चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी राहुल मीणा ने कोर्ट में कहा कि पैसे को लिए किया. उसने यह भी बताया कि उसने युवती से लॉकर खुलवाने की कोशिश की थी, लेकिन मना करने पर उसने हिंसा का रास्ता अपनाया. 'मैंने गलती कर दी मैडम…लॉकर खोलने के लिए मृतका के फिंगरप्रिंट्स की जरूरत थी. जज दीपिका ठाकरन ने इस बयान को स्वीकार तो किया, लेकिन इसे आधिकारिक स्वीकारोक्ति नहीं माना. कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

क्या ऑनलाइन गेमिंग ने बना दिया अपराधी?

जांच में सामने आया है कि राहुल मीणा को ऑनलाइन गेमिंग, खासकर ‘तीन पत्ती’ जैसे खेलों की लत थी. शुरुआत में यह सिर्फ शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यह उसकी जिंदगी का हिस्सा बन गया. आसान पैसे ने उसकी सोच को पूरी तरह बदल दिया. मेहनत से कमाने के बजाय वह शॉर्टकट्स की ओर बढ़ता गया. यही नहीं, वह इस पैसे को गलत गतिविधियों और संबंधों पर खर्च करता था. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को नई-नई लड़कियों के साथ रहने की आदत थी और वह पैसे देकर उन्हें बुलाता था.

क्या अलवर से जुड़ा है इस अपराध का कनेक्शन?

जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली की इस वारदात से ठीक पहले आरोपी ने राजस्थान के अलवर जिस दोस्त के साथ लूड़ो खेलता था उसी दोस्त की बीवी के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया था. इसके बाद वह करीब 190 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, उसने एक निजी अस्पताल की ईको वैन को एम्बुलेंस बताकर 6 हजार रुपये में किराए पर लिया और दिल्ली पहुंच गया. यह सिलसिला बताता है कि आरोपी का अपराध कोई अचानक घटना नहीं, बल्कि एक पैटर्न का हिस्सा था.

कौन है राहुल मीणा? पूरी कुंडली

उम्र: 19 साल

शिक्षा: 12वीं पास

निवास: राजगढ़, अलवर (राजस्थान)

परिवार: तीन भाइयों में मंझला

पेशा: पहले घरेलू काम, बाद में बेरोजगार

आदतें: ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी, गलत संगत

प्राथमिक जांच में सामने आया कि राहुल कर्ज में डूब चुका था. उसने कई लोगों से उधार लिया था, जिसके चलते उसकी नौकरी भी चली गई. यही दबाव धीरे-धीरे अपराध की वजह बन गया. वारदात के बाद आरोपी ने कपड़े बदले और भागने की कोशिश की. उसने घर से सामान लेकर फरार होने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर उसे ट्रैक कर लिया. आखिरकार 22 अप्रैल की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अगला लेख