Begin typing your search...

कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक तक दबाव में काम करते हैं, रिटायर्ड DGP विक्रम सिंह ने बताया पुलिसकर्मियों में बढ़ते तनाव का सच

X
DGP जैसे अफसर ने भी की आत्महत्या क्यों ? Police में Depression | DR VIKRAM SINGH, DGP (R)

रिटायर्ड डीजीपी विक्रम सिंह ने पुलिस महकमे में बढ़ते काम के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक तक हर स्तर पर पुलिसकर्मी लगातार दबाव में काम करते हैं. विक्रम सिंह के मुताबिक पुलिस की ड्यूटी की प्रकृति ऐसी है कि अधिकारी छुट्टी पर होने के बावजूद भी खुद को हमेशा ड्यूटी पर मानता है. उन्होंने अनरियलिस्टिक टारगेट, लंबे काम के घंटे, सीमित संसाधन और राजनीतिक हस्तक्षेप को पुलिसकर्मियों के तनाव की बड़ी वजह बताया. उनका कहना है कि लगातार दबाव और मानसिक अवसाद कई बार पुलिसकर्मियों को बेहद गंभीर स्थिति तक पहुंचा सकता है. पूर्व डीजीपी ने कहा कि पहले वरिष्ठ अधिकारी पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनते थे और भावनात्मक सहारा देते थे, लेकिन अब ऐसा माहौल कम होता जा रहा है. विक्रम सिंह के मुताबिक वरिष्ठ और जूनियर अधिकारियों के बीच संवाद की कमी से भी तनाव बढ़ रहा है और पुलिसकर्मियों पर भारी काम का बोझ डाला जा रहा है. उन्होंने पुलिस विभाग में मनोवैज्ञानिक सहायता, बेहतर संवाद, व्यावहारिक लक्ष्य और संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत पर जोर दिया.


India News
अगला लेख