Begin typing your search...

UP Board Results: बाराबंकी-सीतापुर से लेकर बरेली तक के वो स्कूल जो बने टॉपर्स की फैक्ट्री, कहां किसने मारी बाजी

UP Board 10th 12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार के रिजल्ट में सीतापुर, बाराबंकी और बरेली के स्कूल टॉपर्स की फैक्ट्री बनकर सामने आए हैं.

up boar 12th results topper
X

यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के टॉपर्स

( Image Source:  https://x.com/upboardpryj )

UP Board 10th 12th Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार के रिजल्ट में सीतापुर, बाराबंकी और बरेली के स्कूल टॉपर्स की फैक्ट्री बनकर सामने आए हैं.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स सीतापुर जिले के हैं. 10वीं में जहां कशिश वर्मा ने टॉप किया, वहीं 12वीं में शिखा वर्मा ने बाजी मारी. आइए, आपको बताते हैं कि किस जिले के किस स्कूल से कितने टॉपर्स निकले हैं...

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-3 टॉपर्स में कुल 11 छात्र-छात्राएं हैं. इनमें से सीतापुर के एक ही कॉलेज से 3 और बाराबंकी के एक ही स्कूल से 5 स्टूडेंट शामिल हैं. वहीं, बरेली के 2 और झांसी के 1 कॉलेज के स्टूडेंट ने टॉप किया.

हाईस्कूल के टॉपर्स देने वाले स्कूल

  • कशिश वर्मा - बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहाला, सीतापुर
  • अंशिका वर्मा- द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर,बारांबकी
  • अदिति- द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर, बारांबकी
  • अर्पिता- बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहाला, सीतापुर
  • रिषभ साहू- लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल उलदान, झांसी
  • परी वर्मा- द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर, बारांबकी

इंटरमीडिएट के टॉपर्स और स्कूल

  • शिखा वर्मा- बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहाला, सीतापुर
  • नंदनी गुप्ता-सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा, बरेली
  • श्रिया वर्मा- महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाराबंकी
  • सुरभि यादव- सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा, बरेली
  • पूजा पाल- महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी
अगला लेख