UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-3 में सभी लड़कियां; शिखा वर्मा ने किया टॉप
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. टॉप-3 में सभी लड़कियां हैं. सीतापुर जिले की रहने वाली शिखा वर्मा ने टॉप किया है.
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं. प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई. इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. सीतापुर जिले की शिखा वर्मा ने टॉप किया है. वहीं, नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने दूसरा, जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा के 97.20 अंक हैं. वहीं, सुरभि यादव और पूजा पाल के 97-97 फीसदी अंक हैं.
ये भी पढ़ें :Noida Airport से कब उड़ेंगी फ्लाइट्स, कितने शहरों को करेगा कनेक्ट, मिल गया जवाब
अपना रिजल्ट कैसे देखें?
आप निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
रिजल्ट चेक करने के अन्य तरीके
वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में आप इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
- DigiLocker: results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें.
- SMS सेवा: 10वीं के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें, जबकि 12वीं के लिए: UP12 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें.
- UMANG App: उमंग ऐप के माध्यम से भी 'Education' सेक्शन में जाकर नतीजे देखे जा सकते हैं.
मुख्य जानकारी
- पासिंग मार्क्स: परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- छात्र संख्या: इस साल लगभग 52.30 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
- मूल्यांकन: यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में (18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच) उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की, जिससे पिछले साल (25 अप्रैल) की तुलना में रिजल्ट दो दिन पहले जारी किया जा सका है.
- बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली. कुल 8033 परीक्षा केंद्र पर 15 दिन में परीक्षा संपन्न कराई गई.
- इंटरमीडिएट में कुल 80.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए.
- कुल 24 लाख 86 हजार 72 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 13 लाख 9 हजार 397 छात्र और 11 लाख 76 हजार 675 लड़कियां हैं.
- कुल पास होने वाले छात्रों की संख्या 9 लाख 82 हजार 610, जबकि छात्राओं की संख्या 10 लाख 15 हजार 707 है.
टॉप-10 छात्र-छात्राएं
1- शिखा वर्मा
2- नंदनी गुप्ता, श्रिया वर्मा
3- सुरभि यादव, पूजा पाल
4- अवि तोमर, अर्पिता जायसवाल
5- अनुष्का यादव
6- खुशी मौर्य, सिमर मौर्य, मांशी पोरवाल, वैष्णवी
7- अभिषेक, चमन जहान, अमित साहू और योगेश
8- अनिल कुमार, वप्पारावल सिंह और आदित्य वर्मा
9- आयुषी पटेल
10- वर्चस्व दुबे, ईशान शुक्ला




