Begin typing your search...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर, ग्रेडिंग सिस्टम को भी समझें

यूपी बोर्ड 2026 के रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है. काफी छात्रों के मन में यूपी बोर्ड के पासिंग परसेंटेज और ग्रेडिंग सिस्टम को लेकर सवाल है. आइये जानते हैं डिटेल

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड में पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर, ग्रेडिंग सिस्टम को भी समझें
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 22 April 2026 4:00 PM IST

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल यानी 23 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. इस बार भी लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

upresults.nic.in. results.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in- ये कुछ वेबसाइट्स हैं, जिनपर जाकर छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं. इनके साथ ही Umang App और DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट चेक किय जा सकता है.

यूपी बोर्ड में कतने नंबर पर पास होते हैं?

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. इसके साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी होता है. यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी इस न्यूनतम सीमा से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा. इसके साथ ही थ्योरी में अलग पास होना भी जरूरी है.

यूपी बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?

A1 (91-100): Excellent (10 ग्रेड प्वाइंट्स)

A2 (81-90): Very Good (9 ग्रेड प्वाइंट्स)

B1 (71-80): Good (8 ग्रेड प्वाइंट्स)

B2 (61-70): Above Average (7 ग्रेड प्वाइंट्स)

C1 (51-60): Average (6 ग्रेड प्वाइंट्स)

C2 (41-50): Below Average (5 ग्रेड प्वाइंट्स)

D (33-40): Passing (4 ग्रेड प्वाइंट्स)

E1/E2 (Below 33): Fail (0 ग्रेड प्वाइंट्स)

कितने स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम?

यूपी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राज्य स्तर पर कुल 53,37,778 स्टूडेंट्स रजिस्टर हैं. इनमें 27,61,696 हाईस्कूल (10वीं) के छात्र और 25,76,082 इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र शामिल हैं.

रिजल्ट कहां चेक करें?

  • छात्र अपने रोल नंबर या स्कूल कोड की मदद से वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
  • होमपेज पर “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर या स्कूल कोड दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अपने अंक चेक करें और भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक?

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हर साल बड़े पैमाने पर आयोजित की जाती हैं और इन्हें दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिना जाता है. आम तौर पर 50 से 55 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया बेहद विशाल और जटिल हो जाती है. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के बाद कॉपियों की जांच, डेटा का सत्यापन और रिजल्ट तैयार करने का काम काफी सावधानी से किया जाता है, ताकि हर छात्र को उसका सही और निष्पक्ष परिणाम मिल सके.

अगला लेख