UP Board Result 2026: कल शाम चार बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट कल शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं. छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए आसानी से चेक कर सकेंगे.
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल यानी 23 अप्रैल 2026 को यूपी बोर्ड रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित करेगा. 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी. बोर्ड के अनुसार, छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ-साथ डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने की जानकारी बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए दी गई है.
रिजल्ट औपचारिक रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया जाएगा, जिसमें बोर्ड के अधिकारी और शिक्षा मंत्री मौजूद रहेंगे. घोषणा के बाद upmsp.edu.in और upresults.nic.in समेत अन्य पोर्टल्स पर डायरेक्ट रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे.
किन तरीकों से रिजल्ट चेक कर सकते हैं छात्र?
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर की जरूरत होगी. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के जरिए भी अपने अंक देख सकते हैं. इन सभी व्यवस्थाओं का मकसद यह है कि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में भी छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें.
रिजल्ट के लिए कौनसी वेबसाइट हैं?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकता है.
कैसे करें रिजल्ट चेक?
- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाना होगा.
- यहां अपनी क्लास सेलेक्ट करें- 10वीं या 12वीं.
- इसके बाद रोल नंबर और जन्म तिथि डालें
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और मार्कशीट आपके सामने आ जाएगी.
- इस मार्कशीट को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
अगर एक से ज्यादा विषय में फेल हो गए तो क्या होगा?
अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों का साल खराब नहीं होता है. बोर्ड कुछ समय बाद कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें छात्र उन विषयों की दोबारा परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए हैं.
अगर छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनका साल बच जाता है और उन्हें दोबारा पूरे साल की पढ़ाई नहीं करनी पड़ती. यह परीक्षा छात्रों को एक और मौका देने के लिए होती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और उनका भविष्य प्रभावित न हो.




