UP Board Result 2026: कल शाम इतने बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक से ज्यादा सब्जेक्ट में हो जाए फेल, तो क्या करना होगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों के लिए अब रिजल्ट को लेकर इंतजार आखिरी चरण में पहुंच गया है. यानी रिजल्ट कभी भी घोषित किए जा सकते हैं.
यूपी के 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब अपने आखिरी फेज में है. लाखों छात्रों को उम्मीद है कि UP Board Result 2026 कल शाम 4 बजे आएगा. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स अपनी तैयारी और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रख रहे हैं ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से चेक कर सकें.
वहीं अगर किसी छात्र को एक से ज्यादा सबजेक्ट्स में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट एग्जाम का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके जरिए छात्र दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं और अपना साल बचा सकते हैं.
कब होगा रिजल्ट जारी?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद एक तय प्रक्रिया के तहत इसे पब्लिक किया जाता है-
- जहां सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है.
- इसी दौरान बोर्ड की ओर से रिजल्ट का ऐलान किया जाता है.
- इसके तुरंत बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
- फिर छात्र वेबसाइट और डिजिलॉकर दोनों प्लेटफॉर्म से रिजल्ट देख सकेंगे.
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना जरूरी होगा, क्योंकि इसके बिना परिणाम चेक नहीं किया जा सकेगा.
रिजल्ट कहां-कहां चेक किया जा सकेगा?
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आप इन अलग-अलग ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं-
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- results.digilocker.gov.in
- upresults.nic.in
इन पोर्टल्स पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए छात्र धीरज के साथ बार-बार कोशिश कर सकते हैं.
अगर एक से ज्यादा विषय में फेल हो गए तो क्या होगा?
अगर किसी छात्र को एक से ज्यादा विषयों में फेल होने की चिंता है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों का साल खराब नहीं होता है. बोर्ड की तरफ से कुछ समय बाद कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है, जिसमें छात्र फिर से उन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए थे. अगर छात्र इस परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनका साल बच जाता है और उन्हें दोबारा पूरे साल की पढ़ाई नहीं करनी पड़ती. यह परीक्षा छात्रों को एक और मौका देने के लिए होती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें और अपना भविष्य खराब होने से बचा सकें.




