Begin typing your search...

बंगाल में Jhalmuri विवाद का खुल गया राज, SPG जवान को लेकर सभी दावों का सच आया सामने- सुनिए हकीकत

X
PM Modi Jhalmuri | Top Trend Viral Video | Jhalmuri Seller | SPG Jawan | Behind Truth | Fact Check
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 22 April 2026 9:18 PM

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोडशो के दौरान एक छोटा सा पल सोशल मीडिया पर बड़ी बहस बन गया. रोडशो के बीच पीएम का अचानक सड़क किनारे झलमुड़ी स्टॉल पर रुकना और वेंडर से हल्की-फुल्की बातचीत करना देखते ही देखते वायरल हो गया. लेकिन जैसे ही यह वीडियो तेजी से फैला, वैसे ही इसके साथ कई दावे भी जुड़ गए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि झलमुड़ी बेचने वाला व्यक्ति असल में कोई आम वेंडर नहीं, बल्कि SPG का कमांडो था और पूरा सीन पहले से तय यानी स्क्रिप्टेड था.


वायरल
अगला लेख