Begin typing your search...

UP Board Result 2026: डिजिलॉकर, UMANG ऐप से लेकर SMS तक, इन आसान तरीकों से देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने की संभावना है. छात्र वेबसाइट, DigiLocker और SMS के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

UP Board Result 2026: डिजिलॉकर, UMANG ऐप से लेकर SMS तक, इन आसान तरीकों से देखें 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
X
UP Board Result 2026
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 21 April 2026 9:57 AM

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2026 बहुत बेसब्री से इंतजार है. इस बार प्रदेश के करीब 52 लाख विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं. अच्छी खबर यह है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट अब बहुत जल्द घोषित होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कुछ ही दिनों में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया है. अब अधिकारी रिजल्ट की अच्छी तरह से जांच और समीक्षा कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की गलती न रह जाए.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब तक आ सकता है?

पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था. उससे पहले साल 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट आया था. इस बार भी सूत्र बता रहे हैं कि 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है यानी अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी हैं.

डिजिलॉकर पर भी बड़ा संकेत

डिजिलॉकर पोर्टल (www.digilocker.gov.in) (www.digilocker.gov.in) पर भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के बारे में अपडेट आ चुका है. वहां 'UP Board Result 2026 Coming Soon' लिखा हुआ दिख रहा है. इससे साफ पता चल रहा है कि रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें?

जब रिजल्ट घोषित हो जाएगा, तो आप अपना परिणाम कई जगहों पर आसानी से देख सकते हैं. नीचे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया गया है:

  • 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका:
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट खोलें- upmsp.edu.in
  • होमपेज पर 'UP Board High School Result 2026' (10वीं के लिए) या 'UP Board Intermediate Result 2026' (12वीं के लिए) का लिंक दिखेगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर सही-सही डालें
  • Submit बटन दबाएं
  • आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अब आप अपनी मार्कशीट को अच्छे से देख सकते हैं और उसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते है

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट:

  1. upmsp.edu.in
  2. upresults.nic.in
  3. results.upmsp.edu.in
  4. results.digilocker.gov.in

डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट आएगा – ये बहुत आसान और सुरक्षित है

अगर आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत सारे छात्र एक साथ रिजल्ट देखने की कोशिश करेंगे तो वेबसाइट धीमी हो सकती है या बंद भी हो सकती है. ऐसे में डिजिलॉकर बहुत काम आएगा. आप डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी अपना यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. यहां आपकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में मिलेगा, जो पूरी तरह सुरक्षित, वेरीफाइड और डिजिटली साइन किया हुआ होगा. इसमें QR कोड भी होगा. बाद में स्कूल से आपको पुरानी तरह कागजी मार्कशीट भी मिल जाएगी.

यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें (10वीं और 12वीं दोनों के लिए)

1: अपने मोबाइल फोन में SMS या मैसेज ऐप खोलें (जैसे Messages)

2: एक नया मैसेज टाइप करें

3: मैसेज को इस सही फॉर्मेट में लिखें:10वीं (हाईस्कूल) के लिए:

UP10 (एक स्पेस दें) फिर अपना रोल नंबर लिखें

उदाहरण: UP10 12345678

12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए:

UP12 (एक स्पेस दें) फिर अपना रोल नंबर लिखें

उदाहरण: UP12 12345678

ध्यान दें: रोल नंबर बिल्कुल सही और बिना स्पेस के लिखें

UP10 या UP12 और रोल नंबर के बीच एक स्पेस जरूर दें

कैपिटल लेटर्स (बड़े अक्षर) में लिखें

4: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेज दें

5: कुछ ही देर (कुछ सेकंड से 1-2 मिनट) में आपके उसी मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा. उसमें आपका पूरा रिजल्ट होगा- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, कुल अंक, प्रतिशत, पास/फेल की स्थिति आदि.

महत्वपूर्ण बातें याद रखें:

  • यह सुविधा रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद काम करेगी
  • SMS भेजने पर चार्ज लग सकता है (आपके मोबाइल प्लान के अनुसार – आमतौर पर 1-3 रुपये)
  • अगर पहली बार मैसेज न आए तो थोड़ी देर बाद दोबारा ट्राई करें, लेकिन ज्यादा बार न भेजें
  • रिजल्ट SMS में आने के बाद उसे स्क्रीनशॉट ले लें या सेव कर लें, ताकि बाद में देख सकें
  • रोल नंबर अपनी एडमिट कार्ड से सही-सही कॉपी करें
अगला लेख