Begin typing your search...

दूसरी शादी की तैयारी में जुटी Jennifer Winget, कौन हैं उनके मिस्ट्री मैन विलियम इस्माइल?

जेनिफर विंगेट की एक साधारण इंस्टाग्राम कमेंट ने उनकी शादी को लेकर बड़ी अफवाहों को जन्म दे दिया है. सोशल मीडिया पर ‘विलियम इस्माइल’ नाम के शख्स के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

दूसरी शादी की तैयारी में जुटी Jennifer Winget, कौन हैं उनके मिस्ट्री मैन विलियम इस्माइल?
X
( Image Source:  Instagram: jenniferwinget1 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 21 April 2026 10:34 AM IST

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) शादी करने वाली हैं? सोशल मीडिया पर इस सवाल ने तहलका मचा रखा है. एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा बहुत प्राइवेट रखने के लिए जानी जाती हैं, अचानक शादी की अफवाहों के बीच में आ गई हैं. उनकी एक साधारण सी इंस्टाग्राम पोस्ट ने इतना बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है कि उनके लाखों फैंस अब शांत नहीं बैठ पा रहे हैं. लोग उनकी हर छोटी-बड़ी हरकत पर नजर रखे हुए हैं- चाहे वो किसी शादी से जुड़े पोस्ट को लाइक करना हो या फिर किसी डांस रील पर मजाकिया कमेंट करना हो. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या जेनिफर विन विलियम इस्माइल नाम के एक शख्स से शादी करने जा रही हैं?.

अफवाह कैसे शुरू हुई?

सब कुछ तब शुरू हुआ जब जेनिफर ने एक शादी के डांस रील पर कमेंट किया. उन्होंने बहुत कैजुअली लिखा, 'इंट्रो लेसन चाहिए यानी मुझे इंट्रो लेसन दो.' यह कमेंट देखते ही फैंस का दिमाग घूम गया. लोग सोचने लगे कि क्या जेनिफर किसी को इंट्रो करवाने की बात कर रही हैं? क्या ये शादी से जुड़ा कोई संकेत है? इस कमेंट का स्क्रीनशॉट तुरंत एक्स हैंडल पर वायरल हो गया. फिर और बातें सामने आने लगीं. लोगों ने बताया कि जेनिफर कई शादी वाले इंस्टाग्राम पेजों को भी फॉलो कर रही हैं. इतना ही नहीं, एक 'मिस्ट्री मैन' का नाम भी सामने आ गया. रेडिट और सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि यह शख्स सिंगापुर में रहने वाला विलियम इस्माइल है. जेनिफर विंगेट इस व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करती हैं. हालांकि, अभी तक जेनिफर की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं आया है. यही वजह है कि अफवाहें और भी तेजी से फैल रही हैं.

करण वाही के साथ भी अफवाहें

जेनिफर का नाम सिर्फ विलियम इस्माइल से ही नहीं जुड़ा है. हाल ही में उनका नाम उनकी पुरानी फिल्म 'दिल मिल गए' के को-एक्टर करण वाही से भी जोड़ा जा रहा था. कुछ लोग कह रहे थे कि दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता है और वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. पुराने इंटरव्यू, तस्वीरें और वीडियो दोबारा खंगाले जाने लगे. लेकिन करण वाही ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मजाकिया भरा पोस्ट किया- 'फ्री की पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया' साथ ही एक रील शेयर की जिसमें उन्होंने इशारा किया कि कुछ रिश्ते 'प्यार से भी आगे' होते हैं. इससे साफ हो गया कि उनका जेनिफर के साथ सिर्फ अच्छा दोस्ती का रिश्ता है, उससे ज्यादा कुछ नहीं.

जेनिफर की पिछली शादी

जेनिफर विंगेट की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है. साल 2012 में उन्होंने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण सिंह ग्रोवर से प्यार किया और दोनों ने शादी कर ली. लेकिन मात्र दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया. उस घटना के बाद जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से प्राइवेट रखने का फैसला किया. उन्होंने कभी भी अपने रिश्तों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की. इसके बजाय उन्होंने अपना पूरा फोकस करियर पर रखा.

करियर पर एक नजर

प्रोफेशनली जेनिफर आज भी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं. 'दिल मिल गए' से शुरू करके 'बेहद', 'बेपनाह' जैसी सीरियल्स में उन्होंने शानदार काम किया. अब वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं. 'कोड एम' जैसी वेब सीरीज में उन्होंने अच्छा काम किया और नेटफ्लिक्स की फिल्म 'तलाश: अ मदर्स सर्च' में भी नजर आएंगी.

अगला लेख