Begin typing your search...

Raja Shivaji: रितेश देशमुख के लाडले Rahyl Deshmukh बनें है छोटे शिवाजी; 10 साल की उम्र में एक्टिंग का पहला मौका

मुंबई में 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें रितेश देशमुख और उनके बेटे राहिल की झलक ने सबका ध्यान खींचा. फिल्म में इतिहास, एक्शन और भावनाओं का दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा.

Raja Shivaji
X
( Image Source:  Instagram: geneliad, Youtube: JioStudios )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 21 April 2026 11:59 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी नई फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) के जरिए दर्शकों को रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें मराठा साम्राज्य के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की कहानी दिखाई गई है. खास बात यह है कि इस फिल्म को रितेश देशमुख ने खुद निर्देशित किया है. फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी लीड रोल में हैं. सबसे खुशी की बात यह है कि उनके 10 साल के छोटे बेटे राहिल देशमुख भी इस फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं. इस तरह यह फिल्म उनके पूरे परिवार के लिए बहुत खास बन गई है, क्योंकि राहिल इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

सोमवार को मुंबई में फिल्म 'राजा शिवाजी' का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट ऑर्गनाइज किया गया. इस इवेंट में ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें बहुत सुंदर और इंट्रेस्टिंग सीन्स दिखाए गए हैं. ट्रेलर की शुरुआत छोटे शिवाजी महाराज से होती है. 10 साल के राहिल देशमुख ने युवा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. ट्रेलर में वे स्वराज (अपना राज्य) के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं. इससे दर्शकों को महान राजा शिवाजी के बचपन और शुरुआती जीवन की एक झलक मिलती है.

राहिल देशमुख के बारे में

राहिल देशमुख, रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे हैं. उनका जन्म साल 2016 में हुआ था. उनके बड़े भाई रियान का जन्म 2014 में हुआ था. दोनों भाई बहुत विनम्र और संस्कारी हैं. लोग अक्सर उनकी तारीफ करते हैं कि वे पैपराजी को देखकर भी हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं. रितेश और जेनेलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ छुट्टियों की खुशियों वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. पहले एक इंटरव्यू में रितेश ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा था, 'मेरा मानना है कि बच्चों को खुद फैसला करने देना चाहिए कि वे जीवन में क्या बनना चाहते हैं. माता-पिता को यह नहीं तय करना चाहिए कि उनका बच्चा क्या बने. मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपना भविष्य खुद चुनें.'

रितेश देशमुख ने सभी को कहा थैंक्स

फिल्म में रितेश देशमुख ने बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी साईबाई का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में शिवाजी महाराज द्वारा मुगलों के खिलाफ लड़े गए बहादुरी भरे युद्धों और स्वराज की स्थापना की भी शानदार झलकियां दिखाई गई हैं. एक्शन, भावनाएं और इतिहास का सुंदर मिश्रण ट्रेलर में साफ नजर आता है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश देशमुख काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपनी पूरी टीम और दोस्तों को धन्यवाद दिया. रितेश ने कहा, 'मैं संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और 'राजा शिवाजी' की पूरी टीम का बहुत आभारी हूं उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया. खासकर अभिषेक तो मेरे साथ भाई की तरह खड़े रहे.' जेनेलिया देशमुख भी इस मौके पर इमोशनल नजर आईं. उन्होंने भी फिल्म बनाने में लगे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के बारे में

यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसिक और प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है. फिल्म को रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है. इसमें ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख भी प्रोड्यूसर के रूप में शामिल हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे नाम शामिल हैं. 'राजा शिवाजी' फिल्म 1 मई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

bollywood
अगला लेख