Begin typing your search...

UP Board 10th Result: सीतापुर और बाराबंकी की लड़कियों ने मारी बाजी, कशिश और अंशिका ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. 10वी में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है जिसमें कशिश और अंशिका वर्मा हैं.

UP Board 10th Result: सीतापुर और बाराबंकी की लड़कियों ने मारी बाजी, कशिश और अंशिका ने किया टॉप
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 4:56 PM IST

UP Board 10th Result 2026 Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. बोर्ड ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की, जिसके बाद छात्र अब अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

छात्र अपना रिजल्ट upresults.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in के अलावा education.indianexpress.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. बात करें साल 2025-26 के 10वीं टॉपर की तो पहले नंबर पर कशिश वर्मा है दूसरे नंबर पर अंशिका वर्मा है तो वहीं तीसरे नंबर पर अदिति है.

10वीं के टॉपर की लिस्ट

10वीं के टॉपर की बात करें तो पहले नंबर पर सीतापुर की रहने वाली कशिश वर्मा है तो वहीं दूसरे नबंर पर बाराबंकी की अंशिका वर्मा है तीसरे नंबर पर अदिति है जो कि बाराबंकी की है रहने वाली है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है.

टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा

हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) और अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है. दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बोर्ड परीक्षा में बेटियां लगातार बेहतर कर रही हैं.

इस साल करीब 27.32 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनका लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजे घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रिजल्ट लिंक तुरंत एक्टिव कर दिया गया. छात्र वेबसाइट, DigiLocker और SMS के जरिए अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने मारी बाजी

इस साल तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई-

अर्पिता (सीतापुर)

ऋषभ साहू (झांसी)

परी वर्मा (बाराबंकी)

तीनों ने 97.33% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और टॉपर्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया.

पास प्रतिशत में भी लड़कियां आगे

इस साल के नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा:

लड़के: 11,72,862 सफल | पास प्रतिशत 87.30%

लड़कियां: 11,79,319 सफल | पास प्रतिशत 93.76%

ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि यूपी बोर्ड में लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और सफलता का नया रिकॉर्ड बना रही हैं.

अगला लेख