UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर लाइव हो चुका है, जहां छात्र अब अपना स्कोर देख सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर लाइव हो चुका है, जहां छात्र अब अपना स्कोर देख सकते हैं.
इस साल बोर्ड ने परीक्षा और कॉपी जांच में जबरदस्त तेजी दिखाई-
- परीक्षा: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026
- कॉपी जांच: 18 मार्च से 4 अप्रैल 2026
- कुल कर्मचारी: करीब 1.53 लाख
- एग्जामिनर: 83,800+
यही वजह है कि पिछले साल (25 अप्रैल) के मुकाबले इस बार रिजल्ट पहले जारी किया गया.
ये हैं यूपी बोर्ड के टॉपर
ऐसे चेक करें UP Board 10th Result 2026
अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.इन पर जाएं
- होमपेज पर 'UP Board Class 10वीं और 12वीं Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
इन 4 प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकते हैं यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट-
DigiLocker, SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा उपलब्ध
साथ ही छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ा इंतजार करें
- मार्कशीट का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
- किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें




