UP Board 10th-12th Results 2026: बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
UP Board 10th-12th Results 2026: अगर इंटरनेट काम नहीं कर रहा है या आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, तब भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आसानी से SMS के जरिए चेक किया जा सकता है.
बिना इंटरनेट कैसे चेक करें यूपी 10-12वीं का रिजल्ट
UP Board 10th-12th Results 2026: रिजल्ट का दिन हमेशा छात्रों के लिए एक्सइटमेंट और थोड़ी घबराहट लेकर आता है. ऐसे में अगर इंटरनेट काम न करे, वेबसाइट स्लो हो जाए या आपके पास सिर्फ कीपैड वाला मोबाइल हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए ऐसी सुविधा भी दी है, जिसमें बच्चों को बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के भी कुछ ही मिनटों में पूरा रिजल्ट मोबाइल पर मिल सकता है.
यह तरीका खास तौर पर उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा सीमित है. सिर्फ एक सही फॉर्मेट में मैसेज टाइप करके और दिए गए नंबर पर भेजकर आप अपने 10वीं या 12वीं का पूरा रिजल्ट देख सकते हैं.
बिना इंटरनेट कैसे चेक करें रिजल्ट?
- अपने मोबाइल फोन में “Messages” या SMS ऐप खोलें.
- अब एक नया मैसेज तैयार करें.
- सही फॉर्मेट में टाइप करें. फिर लिखें 10वीं (हाईस्कूल) के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर डालें. उदाहरण के लिए UP10 12345678
- इसके बाद अगर आप 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो12वीं (इंटरमीडिएट) के लिए UP12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें.
- ध्यान रखें कि UP10 या UP12 बड़े अक्षरों में लिखें
- रोल नंबर और कोड के बीच केवल एक स्पेस हो.
- रोल नंबर बिल्कुल सही दर्ज करें.
- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
- कुछ ही सेकंड से 1-2 मिनट के भीतर आपके उसी मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा, जिसमें आपके सभी सब्जेक्ट्स के नंबर, टोल नंबर, प्रतिशत और पास/फेल की कंडीशन दी होगी.
कब होगा रिजल्ट जारी?
UPMSP के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र तुरंत SMS या ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं. SMS सर्विस उन छात्रों के लिए सबसे भरोसेमंद और तेज तरीका है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है.




