Begin typing your search...

नोएडा में अब खत्म होगा ओवरटाइम! कंपनियों ने अपनाया नया फॉर्मूला, बढ़ेंगे रोजगार; क्या बोले उद्यमी?

नोएडा में श्रमिक आंदोलन और बढ़े हुए न्यूनतम वेतन के बाद औद्योगिक इकाइयों में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. अब ओवरटाइम की जगह दो शिफ्ट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. यह व्यवस्था 1 मई 2026 से कई फैक्ट्रियों में लागू होगी.

Noida Industries Double Shift System
X
स्टेट मिरर हिंदी से बात करते नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के उपाध्यक्ष 
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 8:40 PM IST

Noida Industrial Double Shift System: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद हाईपॉवर कमिटी ने कई फैसले लिए हैं. मिनिमम वेजेस बढ़ाए गए तो उसके साथ ही ओवरटाइम का डबल पैसा देने का फैसला लिया गया. अब औद्योगिक इकाइयों के ओवरटाइम खर्च के दबाव को कम करने के लिए उद्यमियों ने बड़ा फैसला लिया है.

जिले के कई औद्योगिक इकाइयों में से अधिकांश ने ओवरटाइम व्यवस्था खत्म कर दो शिफ्ट सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है. कई औद्योगिक इकाइयों में डबल शिफ्ट 1 मई से पूरी तरह लागू हो जाएगी.

नई व्यवस्था क्या होगी?

नई व्यवस्था के तहत अब इकाइयों का संचालन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. इस बदलाव के साथ पहले जहां कर्मचारियों से ओवरटाइम कराया जाता था, वहीं अब ओवरटाइम की जगह दूसरी शिफ्ट के जरिए उत्पादन जारी रखा जाएगा.

उद्यमियों ने क्या कहा?

  • उद्यमियों का कहना है कि इस फैसले से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. पहले जहां 4 घंटे ओवरटाइम दिया जाता था, अब उसकी जगह पूरी 8 घंटे की नई शिफ्ट में अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. कई औद्योगिक इकाइयों में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
  • नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरटाइम को लेकर कुछ फैसले किए गए हैं. मिनिमम वेजेस बढ़ा है. हमारी इनपुट कास्ट बढ़ेगी तो हमारे प्रोडक्ट का कास्ट भी बढ़ेगा. इसको बैलेंस करने के लिए हम सभी लोगों ने डिसाइड किया है कि 4 घंटे में जो ओवर टाइम करवाते थे, उसकी जगह 8 घंटे का एक नया शिफ्ट शुरू करेंगे, ताकि बैलेंस हो सके.
  • सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि कई कंपनियों में भर्ती शुरू हो गई है. मेनपॉवर जैसे आ जाएगा. हम ओवरटाइम की जगह डबल शिफ्ट में जाएंगे. कल हम लोग लखनऊ में सीएम से मिलने जा रहे है.
  • नई व्यवस्था के तहत कई इकाइयां 16 घंटे संचालन के लिए अपनी कार्ययोजना तैयार कर रही हैं. इसमें बिजली आपूर्ति, जेनसेट (DG सेट) के उपयोग और उससे जुड़ी लागत का आकलन किया जा रहा है, ताकि उत्पादन पर असर न पड़े.
  • इस बदलाव की जानकारी औद्योगिक संगठनों और इकाइयों को लगातार दी जा रही है, जिससे 1 मई से नई व्यवस्था सुचारु रूप से लागू की जा सके.

नोएडा में श्रमिक आंदोलन और बढ़े हुए न्यूनतम वेतन के बाद औद्योगिक इकाइयों में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं. अब ओवरटाइम की जगह दो शिफ्ट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. यह व्यवस्था 1 मई 2026 से कई फैक्ट्रियों में लागू होगी.

अगला लेख