महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले और फरमान खान से जुड़ा विवाद अब और गहरा हो गया है. हाल ही में सामने आए दावों के मुताबिक, मोनालिसा के गर्भवती होने की खबर ने इस मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. यह मामला पहले से ही शादी, उम्र की पुष्टि और कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में था, लेकिन अब इसमें एक नया पहलू जुड़ गया है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मोनालिसा कुंभ मेले के दौरान वायरल हुईं और इसके बाद 11 मार्च को उन्होंने फरमान खान से शादी कर ली. हालांकि, शादी के बाद उनके परिवार ने आरोप लगाया कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उन्हें बहला-फुसलाकर यह शादी कराई गई. इस आरोप के बाद अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. 4