Begin typing your search...

UP Board 10th-12th Results 2026: इंतजार खत्म, बस थोड़ी देर में आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, तैयार रखें ये चीजें

आज शाम चार बजे के करीब लाखों स्टूडेंट्स अपने सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ेंगे. यूपी के 10-12वीं के बोर्ड रिजल्ट की घोषणा होने वाली है. ऐसे में आपको तुरंत रिजल्ट चेक करने के लिए अपने पास रोल नंबर और एडमिट कार्ड पहले से रखना होगा.

UP Board 10th-12th Results 2026: इंतजार खत्म, बस थोड़ी देर में आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, तैयार रखें ये चीजें
X

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10-12वीं का रिजल्ट

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 3:45 PM IST

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साफ कर दिया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. यानी सिर्फ ढाई घंटे बचे हैं. बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित होंगे. इसके बाद छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख सकेंगे.

इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे. ऐसे में रिजल्ट देखने से पहले कुछ जरूरी चीजें तैयार रखना बेहद जरूरी है.

कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

UPMSP के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपने नंबर देख सकेंगे. आप upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.digilocker.gov.in, पर रिजल्ट देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने से पहले कौन-सी चीजें तैयार रखें?

  • एडमिट कार्ड
  • 10 अंकों का रोल नंबर
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • मोबाइल या लैपटॉप

कैसे देखें रिजल्ट?

  1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
  3. होमपेज पर दिखाई देने वाले “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  4. अब अपना जिला और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
  5. इसके बाद “View Result” बटन पर क्लिक करें.
  6. स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी.
  7. रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

यूपी बोर्ड टॉपर्स को कितनी मिलती है प्राइज मनी?

यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को हर साल योगी सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है. राज्य स्तर पर टॉपर्स को कई बड़े पुरस्कार दिए जाते हैं.

  • 1 लाख रुपये की प्राइज मनी
  • लैपटॉप या टैबलेट
  • मेडल
  • मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में टॉपर्स को सम्मानित करते हैं.

जिला टॉपर्स को क्या मिलता है?

  • 21 हजार रुपये
  • मेडल
  • प्रशस्ति पत्र
अगला लेख