Begin typing your search...

UP Board Result 2026: 23 अप्रैल को आ रहा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

यूपी के 10-12वीं के रिजल्च जारी होने के बाद लाखों छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए DigiLocker और यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें.

UP Board Result 2026: 23 अप्रैल को आ रहा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 22 April 2026 6:00 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.

इसके लिए DigiLocker और यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट घर बैठे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

डिजीलॉकर को मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे आसान और सेफ तरीका माना जा रहा है. ये स्टेप फॉलो करें-

  • सबसे पहले अगर आपके पास DigiLocker ऐप है, तो वह ओपन करें. वरना digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर से साइन इन करें. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद एजुकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां “Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)” चुनें
  • इसके बाद क्लास चुनें. “Class X Marksheet” या “Class XII Marksheet” पर क्लिक करें.
  • अब जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर डालें और पासिंग ईयर चुनें.
  • “Get Document” पर क्लिक करें. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे डाउनलोड या सेव कर लें.

UPMSP वेबसाइट से मार्कशीट कैसे देखें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं.
  • फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” चुनें
  • अब जरूरी जानकारी जैसे अपना जिला और फिर 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद “View Result” पर क्लिक करें. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • फिर PDF डाउनलोड करें. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF सेव कर लें.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट देखने से पहले रोल नंबर तैयार रखें.
  • सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें.
  • इंटरनेट स्लो होने पर थोड़ा इंतजार करें.
  • डिजिटल मार्कशीट को सुरक्षित सेव करके रखें.

UP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए 23 अप्रैल बेहद महत्वपूर्ण दिन होने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र DigiLocker और UPMSP की वेबसाइट के जरिए आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. सही जानकारी और आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करके छात्र बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकते हैं.

अगला लेख