वानखेड़े में Sanju Samson का तूफान, महज 54 गेंद में जड़ी IPL 2026 की दूसरी सेंचुरी; कोहली-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
संजू सैमसन ने 54 गेंद में नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 छक्के और 10 चौके शामिल है. सैमसम की इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया.
Sanju Samson second century in IPL 2026: मैदान भले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का, लेकिन जलवा बिखेरा संजू सैमसन ने... वही सैमसन, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. 23 अप्रैल यानी आज फिर उन्होंने अपनी शानदार क्लास दिखाते हुए महज 54 गेंद में 101 रन जड़ डाले. यह सीजन का उनका दूसरा शतक है. अपनी इस पारी से उन्होंने रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
संजू सैमसन ने अपनी 54 गेंद की पारी के दौरान 6 छक्के और 10 चौके जड़े. उनकी इस नाबाद शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने मुंबई इंडियंस के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया.
T20s में भारतीय बल्लेबाज की तरफ से सबसे ज्यादा शतक
- 9 - विराट कोहली
- 9 - अभिषेक शर्मा
- 8 - रोहित शर्मा
- 8 - संजू सैमसन
IPL में सर्वाधिक शतक
- 8 - विराट कोहली
- 7 - जोस बटलर
- 6 - क्रिस गेल
- 5 - केएल राहुल
- 5 - संजू सैमसन
गायकवाड़ का बल्ला फिर रहा खामोश
CSK की ओर से पहले विकेट के लिए सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच 18 गेंद में 32 रन की साझेदारी हुई. गायकवाड़ एएम गजनफर की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने 14 गेंद में 22 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 3 चौका शामिल रहा. वहीं, सरफराज खान 8 गेंद में 3 चौकों की मदद से 14 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने.
शिवम दुबे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. उन्हें गजनफऱ ने क्लीन बोल्ड कर MI को तीसरी तीसरी सफलता दिलाई. दुबे ने 8 गेंद में महज 5 रन बनाए. डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अश्वनी कुमार ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को बड़ा झटका दिया. ब्रेविस ने 11 गेंद में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाए.
कार्तिक शर्मा अपनी पारी के दौरान स्ट्रगल करते नजर आए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया. कार्तिक ने 19 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए. जेमी ओवरटन ने भी अश्वनी कुमार के ओवर में लंबे शॉट लगाए, लेकिन अंत में उनकी गेंद पर नमन धीर को कैच थमा बैठे.
ओवरटन ने 7 गेंद में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 15 रन बनाए. ये तीनों बाउंड्रीज 18वें ओवर में अश्विनी की गेंद पर आईं. मुंबई की ओर से अश्वनी और गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि बुमराह और सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए.




