Begin typing your search...

‘ऑपरेशन लोटस’ या AAP में बगावत? राघव चड्ढा के जरिए BJP के दांव से पंजाब की राजनीति गरमाई, क्या बोले एक्सपर्ट

X
Expert View| Raghav Chadha & 7 AAP MPs Join BJP| Strategy or Risk| Political Earthquake| Discussion
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Published on: 26 April 2026 5:10 PM

दिल्ली और पंजाब की राजनीति में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक जैसे बड़े चेहरों की हो रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ सांसदों का दल बदल नहीं, बल्कि AAP के संगठन और नेतृत्व पर बड़ा सवाल है. कई विशेषज्ञों ने इसे बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’ बताया, जबकि कुछ का कहना है कि पार्टी के भीतर लंबे समय से नाराजगी चल रही थी और नेताओं को हाईकमान से संवाद की कमी महसूस हो रही थी. चर्चा में यह भी सामने आया कि बीजेपी की नजर सिर्फ राज्यसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर भी काम हो रहा है.