रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस सोढ़ी ने स्टेट मिरर हिंदी के साथ खास बातचीत में कहा कि हर युद्ध के बाद हर देश कुछ न कुछ सीख लेता है. भारत ने भी ऐसा किया है. पाकिस्तान और चीन भी ऐसा कर रहा है. उन्होंने कहा कि थिएटर कमांड का बनना सेना, वायु सेना और नौसेना में 1947 के बाद सबसे बड़ा ऑपरेशनल चेंज होगा. इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर कभी चेंज नहीं हुए. इससे भारत 2030 तक टू फ्रंट वार के लिए सक्षम हो जाएगा.