Begin typing your search...

लव अफेयर बनी हत्या की वजह? दुर्ग में कांस्टेबल की गर्लफ्रेंड ने पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटियों ने छिपकर बचाई जान

दुर्ग में एक कांस्टेबल की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. हमले में दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने छिपकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Durg Murder Case: Constable’s Lover Kills Wife and Son
X

प्रेमिका ने कांस्टेबल की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मार डाला

( Image Source:  File Photo )

Durg Murder Case, Constable’s Lover Kills Wife and Son: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कांस्टेबल की कथित प्रेमिका ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में कांन्स्टेबल की पत्नी और 8 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला Sarojini Bhardwaj शनिवार सुबह स्मृति नगर चौकी में मौजूद STF कॉलोनी स्थित घर पहुंची और सब्जी काटने वाले चाकू से अचानक हमला कर दिया. उस समय कांन्स्टेबल Lalitesh Yadav घर पर नहीं थे, वह रेलवे स्टेशन टिकट कराने गए थे.


पत्नी पर 18 बार तो बेटे पर 14 बार चाकू से किया हमला

हमले में पत्नी रीना यादव पर करीब 18 बार और सो रहे 8 साल के बेटे आदित्य पर 14 बार चाकू से वार किए गए. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


बाथरूम में छिपकर बेटी ने बचाई जान

घटना के दौरान परिवार की दो बेटियां भी हमले की चपेट में आ गईं. एक बेटी ने किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना दी, जबकि दूसरी बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई. पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.



जांजगीर की रहने वाली है आरोपी महिला

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला एक दिन पहले भी घर आई थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी, जहां उसे खुद आरक्षक ने ठहराया था.


इस मामले में यह भी चर्चा है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था. उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

अगला लेख