Begin typing your search...

IPL 2026: कैसी है Lungi Ngidi की तबीयत, क्या अस्पताल से मिल गई छुट्टी? DC से लेकर सभी टीमें कर रहीं प्रार्थना

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगी. जिसके चलते मैच को काफी देर तक रोका गया था और लुंगी एनगिडी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Lungi Ngidi injury update
X

 Lungi Ngidi injury update

( Image Source:  ANI )

IPL 2026, DC vs PBKS: आईपीएल 2026 में बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में जहां पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल रन चेज की, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगी.

जिसके चलते मैच को काफी देर तक रोका गया था और लुंगी एनगिडी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सभी टीमें, कमेंटेटर्स और फैंस लुंगी के जल्द से जल्द सही होने की प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं देर रात उनकी इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जो टीम और फैंस के लिए राहत की खबर है.

क्या अस्पताल से मिली छुट्टी?

समाचार एएनआई के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को BLK-Max Super Speciality Hospital से छुट्टी दे दी गई है. चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया. सूत्रों ने बताया "लुंगी एनगिडी की तबीयत ठीक है और वे अब नई दिल्ली स्थित डीसी टीम के होटल लौट आए हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें होटल वापस भेजना उनके ठीक होने का सकारात्मक संकेत है और फ्रेंचाइजी के मेडिकल स्टाफ उनकी अच्छी देखभाल करना जारी रखेंगे."

कैसे लगी चोट?

यह घटना अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई, जब पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. गेंदबाजी कर रहे थे अक्षर पटेल और बल्लेबाजी कर रहे थे प्रियांश आर्य. एनगिडी ने पीछे भागते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे सिर के बल गिर पड़ेय यह दृश्य काफी चिंताजनक था, जिसके चलते मैच को 10 मिनट से अधिक समय तक रोकना पड़ा.

किस खिलाड़ी को किया था शामिल?

एनगिडी के चोटिल होने के बाद स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया. चोट की गंभीरता को लेकर टीम के अधिकारी वेणुगोपाल ने मैच के बाद कहा "मुझे लगता है कि यह गंभीर नहीं है. हम अपडेट देते रहेंगे, लेकिन फिलहाल कुछ भी गंभीर नहीं लग रहा है."

कैसा रहा हं लुंगी का प्रदर्शन?

लुंगी एनगिडी इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम गेंदबाज साबित हुए हैं. विपक्षी बल्लेबाजों को लुंगी ने अपनी स्लोअर गेंदबाजी से इस सीजन काफी परेशान किया है. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. उनका औसत 29.42 और इकॉनमी रेट 8.70 रही है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 का है

आईपीएल
अगला लेख