Begin typing your search...
BJP नेता की बाइक जलाने के केस में शुरू हुई जांच ने लिया ऐसा मोड़, पुलिस भी रह गई हैरान; 5 लोगों को किया गिरफ्तार तो खुला चौंकाने वाला राज
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीजेपी नेता की हत्या की साजिश रचने के मामले में पत्नी और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरू में मामला केवल बाइक जलाने का लग रहा था, लेकिन जब बीेजेपी नेता ने एफआईआर दर्ज कराई तो पत्नी का पूरा खेल सामने आ गया.
( Image Source:
Meta AI )
Andra Pradesh News: आंध्र प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक बीजेपी नेता की बाइक जलाने को लेकर शुरू किए गए मामले की जांच ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस भी हैरान रह गई. यह पूरा मामला बीजेपी नेता की हत्या की साजिश से जुड़ा निकला.
दरअसल, पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता की हत्या की साजिश का पर्दाफ़ाश किया है. नेता की मोटरसाइकिल जलाने की घटना की जांच के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी और पांच अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
क्या है पूरा मामला?
- मामला 13 सितंबर का है. बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मुनिराजू की बाइक को किसी ने रात में जला दिया.
- पुलिस ने शुरुआत में इस मामले की जांच प्रॉपर्टी के नुकसान को लेकर शुरू की, लेकिन जब मुनिराजू ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया तो मामला खुलता चल गया.
- पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की, कि क्या किसी राजनीतिक दुश्मनी या विवाद की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया.
- मुनिराजू का विनायक चविथी के साथ फ्लेक्स से जुड़ा विवाद था. पुलिस को लगा कि शायद इस वजह की वजह से बाइक को आग के हवाले किया गया हो, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला.
- इसके बाद पुलिस ने घटना जिस इलाके में हुई, उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया.
- डिजिटल एविडेंस की जांच के बाद पुलिस ने बाइक जलाने के केस में पांच लोगों साई, उदय किरण, लीला कृष्णा, पृथ्वीराज और हरीश की पहचान की.
- इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने आग लगाने की बात कबूल कर ली.
- लेकिन असली ट्विस्ट अभी बाकी था. मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब यह पाता चला कि इस घटना के पीछे बीजेपी नेता मुनिराजू की पत्नी प्रशांती का हाथ है.
पुलिस जांच में पता चला कि प्रशांती अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल थी. उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों से पता चला कि प्रशांती संदिग्धों में से एक, साई के संपर्क में थी. वह उसके साथ अपने पति से जुड़ी बातें भी शेयर करती थी.




