बुमराह, हेजलवुड और कमिंस के बाद अब सूर्यवंशी के सामने होगी Mitchell Starc की चुनौती- क्या फिर पहली गेंद पर फिर लगेगा सिक्स?
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला है. फिर वह चाहें बुमराह हों, जोश हेजलवुड हों या फिर पैट कमिंस... लेकिन अब उनकी असली परीक्षा आज मिचेल स्टार्क के खिलाफ होगी.
Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Starc
जसप्रीत बुमराह हों या भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड हों या फिर पैट कमिंस... Vaibhav Sooryavanshi ने सभी की गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजने में जरा-सा भी संकोच नहीं किया. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में Rajasthan Royals के 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है. इस खिलाड़ी के सामने अब अगली परीक्षा आज दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज Mitchell Starc के सामने होगी. ऐसे में यह देखने वाली होगी कि क्या स्टार्क की पहली गेंद पर भी वैभव छक्का जड़ेंगे या फिर आउट होंगे.
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज Ian Bishop ने साफ कहा कि स्टार्क ज्यादा तैयार होकर आएंगे. वो बुमराह नहीं हैं. इस बयान का मतलब साफ है कि बुमराह को सूर्यवंशी ने भले ही आक्रामक अंदाज में खेला हो, लेकिन स्टार्क अलग तरह की चुनौती देंगे. उनके पास तेज गति, स्विंग और अनुभव का अनोखा मिश्रण है.
Vaibhav Sooryavanshi का IPL 2026 में कैसा रहा है सफर?
Vaibhav Sooryavansh ने अब तक आईपीएल में 9 मैचों में 44.44 की औसत से 400 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 238 से ज्यादा का है. वे 34 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने तकरीबन हर बड़े गेंदबाज की पहली गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा है. वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की सबसे खास बात यह है कि वे गेंद को देखते हैं, गेंदबाज को नहीं. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
क्या वैभव की कोई कमजोरी भी है?
हालांकि, वैभव की कमजोरी भी सामने आई है. लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने दिखाया कि लगातार सही लेंथ और डॉट बॉल्स से दबाव बनाकर सूर्यवंशी को गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया जा सकता है.
क्या Starc अपनाएंगे मोहसिन खान का प्लान?
Mitchell Starc के पास है-नई गेंद से स्विंग, पहले ओवर में विकेट लेने की आदत और बड़े मैचों का अनुभव. यही वजह है कि वो मैच का रुख शुरुआत में बदल सकते हैं.
अनुभव vs निडरता के बीच होगा मुकाबला
अगर वैभव सूर्यवंशी आक्रामक, निडर और तेज गति से रन बाने के लिए जाने जाते हैं तो Starc के पास स्विंग, कंट्रोल और अनुभव है. यह मुकाबला तय करेगा कि क्या युवा जोश फिर भारी पड़ेगा? या अनुभव बाजी मार ले जाएगा?
कौन जीतेगा?
अगर Starc लाइन-लेंथ सही रखते हैं तो उन्हें बढ़त मिल सकती है. वहीं, अगर सूर्यवंशी शुरुआत में सेट हो गए तो गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. कुल मिलाकर यह IPL 2026 का सबसे रोमांचक पावरप्ले बैटल हो सकता है.




