Begin typing your search...

JAC 12th Result 2026 : कब आएगा झारखंड के इंटर के छात्रों का रिजल्ट, कहां और कैसे चेक करें स्कोरकार्ड? एक क्लिक में जानें सबकुछ

JAC 12वीं का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है. छात्र jacresults.com या अन्य पोर्टल्स पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे. पास होने के लिए 33 फीसदी अंक लाना जरूरी हैं. वहीं, फेल होने पर कंपार्टमेंट का ऑप्शन मिलेगा.

JAC 12th Result 2026: Date, How to Check
X
झारखंड बोर्ड  के 12वीं के छात्रों का जल्द जारी होगा रिजल्ट
( Image Source:  File Photo )

JAC 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) जल्द ही क्लास 12 (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. क्लास 10 का रिजल्ट पहले ही 23 अप्रैल को आ चुका है. अब इंटर के छात्रों का भी इंतजार खत्म होने वाला है.

रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन ट्रेंड के मुताबिक मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 2 मई को भी रिजल्ट आने की संभावना है. रिजल्ट पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा, फिर वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा.


कहां चेक करें JAC 12th Result 2026?

AC 12th Result 2026 जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं- jacresults.com, results.jacportal.in और jac.jharkhand.gov.in. ज्यादा ट्रैफिक के कारण साइट स्लो या क्रैश हो सकती है.

JAC 12th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

  • किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • 'Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Code और Roll Number डालें
  • Submit करें
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखेगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें


अगर वेबसाइट न खुले तो क्या करें?

1. SMS से रिजल्ट

RESULT JAC12 RollCode RollNumber लिखकर 56263 पर भेज दें

2. DigiLocker से

  • DigiLocker ऐप/वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • Education सेक्शन में जाएं
  • JAC चुनकर मार्कशीट डाउनलोड करें


पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है. कुल मिलाकर भी 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • अगर नंबर कम आए तो Re-evaluation (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • अगर फेल हो गए हैं तो Compartment Exam का मौका मिलेगा. ये एग्जाम आमतौर पर गर्मियों में होते हैं

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • Admit card तैयार रखें
  • रिजल्ट के समय जल्दबाजी न करें
  • मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें
  • आगे की पढ़ाई/एडमिशन के लिए प्लान तैयार रखें



अगला लेख