Begin typing your search...

Jharkhand 12th Result 2026: कब आएगा झारखंड 12वीं रिजल्ट? जानिए कैसे चेक करें स्कोर

झारखंड बोर्ड (JAC) के 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही JAC Class 12 Result 2026 जारी कर सकता है.

students
X

कब आएगा झारखंड 12वीं रिजल्ट कैसे करें चेक

( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 29 April 2026 1:50 PM IST

झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्र इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एग्जाम खत्म होने के बाद से ही स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की नजर अब सिर्फ रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है. कहा जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम का स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखना होगा, ताकि रिजल्ट आते ही बिना परेशानी अपना स्कोर देखा जा सके.

कब आएगा JAC 12th Result 2026?

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 30 अप्रैल को आ सकता है. अब उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, छात्र लगातार बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

JAC 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा. छात्र इसे नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकेंगे:

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
  • रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जैसे jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद “JAC Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर टाइप करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे ध्यान से देखें और फिर डाउनलोड कर लें.

अन्य अपडेट्स और जानकारी

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और जिलेवार परफॉर्मेंस की जानकारी भी जारी कर सकता है. अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र डिजिलॉकर या SMS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें.

अगला लेख