Begin typing your search...

Ghost Cities: चीन से जापान तक, क्यों बन रहे हैं ‘भूतिया शहर’? क्या है इस चेतावनी का सच

चीन से जापान तक Ghost Cities बढ़ रही हैं. जानिए क्यों बन रहे हैं ये खाली शहर और कैसे यह दुनिया के लिए आर्थिक और जनसंख्या संकट की चेतावनी हैं.

ghost cities china ghost cities japan akiya
X

दुनिया में ऐसे भी शहर मौजूद हैं, जहां चौड़ी सड़कें हैं, गगनचुंबी इमारतें हैं, रात में जगमगाती रोशनी है - लेकिन लोग नहीं हैं. आम लोगों की भाषा में इन शहरों को अब 'घोस्ट सिटी' कहा जाता है. यह सिर्फ खाली शहरों की कहानी नहीं, बल्कि आर्थिक योजना, जनसंख्या संकट और बदलते माइग्रेशन पैटर्न की गंभीर चेतावनी है. चीन- जापान से लेकर यूरोप और अमेरिका तक, यह समस्या अलग-अलग कारणों से सामने आई है, लेकिन संकेत एक ही है- भविष्य का शहरी विकास कितना टिकाऊ है? क्या ये भूतिया शहर डरावनी ही बनी रहेंगी या फिर इसका कोई समाधान भी निकलेगा?

Ghost City क्या होती है?

दरअसल, 'घोस्ट सिटी' ऐसे शहरी इलाके होते हैं, जहां पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद होता है. जैसे मकान, मॉल, सड़कें और ऑफिस व अन्य. लेकिन आबादी बहुत कम या लगभग न के बराबर होती है. यानी शहर देखने में पूरी तरह बसा हुआ लगता है, लेकिन असल में खाली होता है.

किन-किन देशों में समस्या सबसे ज्यादा?

  • इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा China की ghost cities की होती है, जहां बड़े पैमाने पर नए शहर बनाए गए, लेकिन लोग वहां बसने नहीं आए.
  • Japan में “Akiya” यानी खाली घरों की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जहां गांव और छोटे शहर खाली हो रहे हैं.
  • Spain में 2008 के आर्थिक संकट के बाद कई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स अधूरे या खाली रह गए, जबकि Italy में गांवों से पलायन के कारण शहर खाली हो रहे हैं और सरकार €1 में घर बेचने तक की योजना ला चुकी है.
  • अमेरिका और Cyprus जैसे देशों में भी अलग-अलग कारणों से ऐसे इलाके सामने आए हैं.

Ghost Cities बनने की वजहें क्या?

इस समस्या के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे बड़ा कारण है ओवर-कंस्ट्रक्शन- खासतौर पर चीन में, जहां मांग से ज्यादा शहर बना दिए गए. दूसरा बड़ा कारण है जनसंख्या में गिरावट, जैसा कि जापान और यूरोप में देखा जा रहा है, जहां जन्मदर कम और बुजुर्ग आबादी ज्यादा है. तीसरा कारण माइग्रेशन पैटर्न है. लोग छोटे शहर छोड़कर बड़े मेट्रो शहरों की ओर जा रहे हैं. इसके अलावा, आर्थिक संकट भी बड़ी वजह रहा है, जैसे स्पेन में 2008 के बाद हुआ.

चीन और जापान में हालात कितने गंभीर?

China में कई 'प्लान्ड सिटीज' जैसे Ordos Kangbashi और Tianducheng लंबे समय तक खाली रहे. हालांकि, सरकार अब उद्योग और नीतियों के जरिए इन्हें बसाने की कोशिश कर रही है. वहीं, Japan में स्थिति अलग है. यहां 80 लाख से ज्यादा खाली घर (Akiya) हैं. सरकार मुफ्त या सस्ते घर देकर लोगों को बसाने की कोशिश कर रही है, लेकिन घटती आबादी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

दुनिया के प्रमुख Ghost Cities

दुनिया में कई मशहूर ghost cities हैं. इनमें Ordos Kangbashi (चीन) जो दुनियो में सबसे चर्चित ghost city है. Hashima Island (जापान) – कभी इंडस्ट्रियल हब, अब खाली व सुनसान. Seseña (स्पेन) – हाउसिंग बूम के बाद खाली. Craco (इटली) – अब टूरिस्ट स्पॉट. Detroit (अमेरिका) – इंडस्ट्री गिरने के बाद आबादी घटी. Varosha (साइप्रस) – 1974 के संघर्ष के बाद खाली.

क्या भविष्य के लिए खतरे हैं ये सिटीज?

Ghost cities सिर्फ खाली इमारतें नहीं हैं, बल्कि यह बताती हैं कि अगर प्लानिंग सही न हो तो संसाधन, पैसा और जमीन सब बेकार हो सकते हैं. यह समस्या आने वाले समय में और बढ़ सकती है, खासकर उन देशों में जहां या तो तेजी से निर्माण हो रहा है या जनसंख्या घट रही है. असली सवाल यही है. क्या हम भविष्य के शहर बना रहे हैं या खाली ढांचे?

Ghost Cities का समाधान क्या है?

पूरी तरह से “घोस्ट सिटी” जैसा उदाहरण भारत में कम ही मिलता है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो आंशिक रूप से खाली या अधूरी शहरी योजना की मिसाल बन चुकी हैं.

क्या भारत में भी हैं घोस्ट सिटीज?

  • भारत में ज्यादातर शहर पूरी तरह खाली नहीं होते, लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स और इलाके ऐसे हैं जहां इंफ्रास्ट्रक्चर बना, पर आबादी उम्मीद के मुताबिक नहीं आई. जैसे:
  • Lavasa (महाराष्ट्र): इसे भारत का पहला प्लान्ड 'हिल सिटी' कहा गया, लेकिन कानूनी और आर्थिक समस्याओं के कारण यह पूरी तरह बस नहीं पाया.
  • Dholera Smart City: बड़े पैमाने पर प्लानिंग हुई, लेकिन अभी भी आबादी बहुत कम है. इसे “फ्यूचर सिटी” कहा जाता है.
  • Amaravati: राजधानी प्रोजेक्ट के रुकने से कई इलाके खाली या अधूरे रह गए.

भारत में पूरी तरह ghost city” नहीं है, लेकिन अधूरी योजनाएं, कम आबादी और धीमी बसावट कुछ जगहों को उसी दिशा में ले जाती दिखती हैं. यह बताता है कि सिर्फ शहर बनाना काफी नहीं, उसे बसाना ज्यादा बड़ी चुनौती है.

अगला लेख