पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें 4 मई को आने वाले नतीजे पर टिकी हुई है. नंदीग्राम से लेकर कोलकाता, उत्तर बंगाल से लेकर मुर्शिदाबाद और मालदा तक करीब 15 ऐसी सीटें हैं, जहां पर पूरे राज्य की सियासत तय हो जाती है. इन सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी, टीएमसी, बीजेपी, कांग्रेस और स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले तमाम नेताओं जैसे हुमायूं कबीर जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा भी इस बार दांव पर है. इन सीटों का नतीजा ही तय करता है कि राज्य में सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी और अगला सीएम कौन बनेगा. ये सीटें कौन-कौन सी हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं...