गेंदबाजों के लिए काल हैं वैभव सूर्यवंशी! RCB के खिलाफ महज 26 गेंद में जड़े 78 रन, लाचार और बेबस नजर आए हेजलवुड-भुवनेश्वर
15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने RCB के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 गेंद में फिफ्टी जड़ी, जिसेस RR ने लगातार चौथी जीत दर्ज की.
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल
Vaibhav Sooryavanshi fifty in RR vs RCB Match: 15 साल, 15 गेंद और फिफ्टी पूरी... वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर क्रिकेट के दिग्गजों को अपना लोहा मनवाया है. चाहे भुवनेश्वर कुमार हों या फिर जोश हेजलवुड, वैभव ने किसी को नहीं बख्शा. नौवें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट होने से उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिससे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हराकर जीत का 'चौका' लगाया.
वैभव सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले 26 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. अपनी पारी में उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके लगाए. ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब वैभव ने इस आईपीएल सीजन में 15 गेंद में फिफ्टी जड़ी है. उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 13 और केएल राहुल ने 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा है.
जुरेल ने 25 गेंद में जड़ी फिफ्टी
RCB ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के शानदार अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट पर 202 रन बनाए. इस लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. ध्रुव जुरेल ने 25 गेंद में फिफ्टी जडते हुए नाबाद 81 रन बनाए. 43 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके लगाए.
रविंद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं. यशस्वी जायसवाल 13, शिमरन हेटमायर 0 और रियान पराग 3 रन बनाकर आउट हुए. जुरेल और जडेजा के बीच 50 गेंद में नाबाद 68 रन की पार्टरनशिप हुई. वहीं, आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए.
IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों द्वारा)
- 13 - यशस्वी जयसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 14 - केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 15 - यूसुफ पठान (KKR) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
- 15 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026
IPL में 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप में Highest run-rate
- 20.68 - 131(38) - अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
- 17.51 - 108(37) - वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026*
- 17.27 - 167*(58) - अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024
- 17.02 - 105(37) - क्रिस लिन और सुनील नरेन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
IPL में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंद में फिफ्टी जड़ने वाले बैटर
- 4- निकोलस पूरन
- 4- अभिषेक शर्मा
- 3 - जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
- 3 - ट्रैविस हेड
- 3 - वैभव सूर्यवंशी
IPL में Highest Powerplay totals
- 125/0 - SRH vs DC, Delhi, 2024
- 107/0 - SRH vs LSG, Hyderabad, 2024
- 105/0 - KKR vs RCB, Bengaluru, 2017
- 100/2 - CSK vs PBKS, Wankhede, 2014
- 97/1 - RR vs RCB, Guwahati, 2026*
- 94/1 - SRH vs RR, Hyderabad, 2025
भुवनेश्वर कुमार के दूसरे ओवर में वैभव जड़ी 3 बाउंड्री
भुवनेश्वर कुमार के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने 17 रन बटोरे. इसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. इससे पहले, उनके ओवर में 9 रन आए थे.
वैभव ने जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में जड़ी लगातार 4 बाउंड्री
वैभव सूर्यवंशी ने जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में लगातार 4 बाउंड्री जड़ी. इसमें 3 लगातार चौके और 1 छक्का शामिल है. वैभव ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को चौके के लिए भेजा, जबकि अंतिम गेंद पर शानदार छक्का लगाया.
ध्रुव जुरेल ने अभिनंदन सिंह के ओवर में जड़ी 5 बाउंड्री
ध्रुव जुरेल ने अभिनंद सिंह के एक ओवर में 5 बाउंड्री जड़ी. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए. देखिए किस गेंद में क्या हुआ...
- पहली गेंद- 4 रन
- दूसरी गेंद- 6 रन
- तीसरी गेंद- 4 रन
- चौथी गेंद- 0 रन
- पांचवीं गेंद- 6 रन
- छठी गेंद- 4 रन
RCB की ओर से किसने कितने रन बनाए?
RCB की ओर से फिल साल्ट ने 0, विराट कोहली ने 32, देवदत्त पडिक्कल ने 14, कप्तान रजत पाटीदार ने 63, क्रुणाल पांड्या ने 1, जितेश शर्मा ने 5, टिम डेविड ने 13 और रोमारियो शेफर्ड ने 22 रन बनाए. वहीं, वेंकटेश अय्यर 29 और भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नॉट आउट रहे. राजस्थान की ओर से पर्पल कैप होल्डर रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला.




