Begin typing your search...

Amanda Ungaro कौन? Melania Trump और Jeffrey Epstein विवाद के बीच Entry से मचा बवाल, काला चिट्टा खोलने की धमकी

Amanda Ungaro का नाम अचानक उस वक्त सुर्खियों में आया जब Melania Trump और Jeffrey Epstein से जुड़े पुराने विवाद फिर चर्चा में आए. दावा किया जा रहा है कि अमांडा के पास ऐसे कथित खुलासे हैं जो हाई-प्रोफाइल हस्तियों को घेर सकते हैं. उनके “काला चिट्ठा” खोलने की धमकी ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है.

Amanda Ungaro कौन? Melania Trump और Jeffrey Epstein विवाद के बीच Entry से मचा बवाल, काला चिट्टा खोलने की धमकी
X
( Image Source:  @Pascal_Laurent_-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Published on: 10 April 2026 11:26 PM

अमेरिका की फर्स्ट लेडी Melania Trump इन दिनों फिर से एक बार विवादों में आ गई है. इस बार मामला कुख्यात सेक्स अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े कथित रिश्तों को लेकर है. हालांकि मेलानिया ट्रंप ने हाल ही में एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा कि उनका एपस्टीन से कोई संबंध नहीं रहा है.

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Amanda Ungaro’ नाम के एक अकाउंट ने सनसनीखेज दावा करते हुए खुद को एपस्टीन सर्वाइवर और मेलानिया की ‘करीबी’ बताया है. इस अकाउंट से मेलानिया को खुली धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो उनके 'छिपे हुए राज' उजागर कर दिए जाएंगे, जिसके बाद मामला और तेजी से विवादों में आ गया.

क्या है पूरा मामला और क्यों उठे सवाल?

हाल ही में मेलानिया ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर बयान देते हुए Jeffrey Epstein से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया. उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब यह मुद्दा लगभग ठंडा पड़ चुका था. इसी अचानक दिए गए बयान ने व्हाइट हाउस के भीतर भी हलचल पैदा कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अधिकारी इस बात से हैरान थे कि आखिर अब इस मुद्दे पर बोलने की जरूरत क्यों पड़ी.

Amanda Ungaro कौन है?

X पर सक्रिय ‘Amanda Ungaro’ नाम के अकाउंट ने दावा किया कि वह पिछले 20 सालों से Melania Trump को जानती है. उसने पोस्ट में लिखा कि 'हैलो मेलानिया, मैं करीब 20 साल तक तुम्हारे आसपास रही हूं. इसलिए मेरे बारे में बोलते समय अपनी जुबान संभालकर रखो. क्योंकि मैं वह सब कुछ उजागर कर दूंगी जो मैं जानती हूं.' इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. हालांकि, इस अकाउंट की सच्चाई की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

क्या इस अकाउंट की विश्वसनीयता साबित हुई है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अकाउंट ब्लू टिक वेरिफाइड है और दिसंबर 2025 से सक्रिय है. इसकी लोकेशन लैटिन अमेरिका बताई जा रही है. लेकिन अब तक किसी भी स्वतंत्र एजेंसी या मीडिया संस्थान ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में यह मामला अभी भी संदेह के घेरे में है.

व्हाइट हाउस और अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया रही?

Kristen Holmes के मुताबिक, व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारी मेलानिया के इस बयान के समय को लेकर चौंक गए. उन्होंने X पर लिखा कि 'व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारी फर्स्ट लेडी के बयान के समय को लेकर हैरान रह गए.' एक अधिकारी ने यह भी कहा कि मेलानिया के करीबी लोगों में इस बात पर मतभेद था कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलना चाहिए या नहीं.

क्या Donald Trump को इस बयान की जानकारी थी?

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ कहा कि उन्हें अपनी पत्नी के इस बयान की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि उन्हें 'Epstein फाइल्स' पर मेलानिया के बयान के बारे में कुछ भी पता नहीं था. यह बयान इस पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमयी बना देता है.

Amanda Ungaro और Epstein से जुड़ी क्या कहानी सामने आई?

ब्राजील के अखबार O Globo को दिए इंटरव्यू में Amanda Ungaro ने बताया कि वह 17 साल की उम्र में Jeffrey Epstein के प्राइवेट जेट से पेरिस से न्यूयॉर्क गई थीं. उन्होंने कहा कि 'करीब 30 लड़कियां थीं, बेहद खूबसूरत और बहुत कम उम्र की. मुझे तुरंत असहज महसूस हुआ और मैं उस विमान से उतरना चाहती थी. Ungaro ने यह भी बताया कि वह एजेंट Jean-Luc Brunel के साथ उस फ्लाइट में थीं. हालांकि, उन्होंने एपस्टीन पर सीधे तौर पर शारीरिक शोषण का आरोप नहीं लगाया, लेकिन खुद को उस नेटवर्क का पीड़ित बताया.

क्या Melania Trump और Ungaro के बीच कोई कनेक्शन था?

Ungaro ने दावा किया कि वह Mar-a-Lago में न्यू ईयर पार्टियों के दौरान Donald Trump और Melania Trump के काफी करीब थीं. उन्होंने कहा कि 'मार-ए-लागो में नए साल की पार्टियों के दौरान, हम और एक अन्य कपल ही ऐसे थे जो ट्रंप और मेलानिया के साथ एक ही टेबल पर बैठे थे.' हालांकि, इन दावों की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Amanda Ungaro का आपराधिक रिकॉर्ड क्या कहता है?

2025 में Amanda Ungaro को मियामी में एक अवैध कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें ICE (Immigration and Customs Enforcement) की हिरासत में रखा गया. करीब तीन महीने बाद उन्होंने खुद ही ब्राजील वापस भेजे जाने की मांग की. Amanda Ungaro के पोस्ट वायरल होने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है.पहले भी कई सोशल मीडिया अकाउंट्स मेलानिया ट्रंप को लेकर ऐसे आरोप लगा चुके हैं, लेकिन किसी भी दावे की ठोस पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

अगला लेख