Melania Trump को Kiss करते Jaffrey Epstein की तस्वीरें वायरल, क्या बोलीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी?
मेलानिया ट्रंप ने जेफ्री एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. उनका कहना है कि सिर्फ कुछ पार्टियों में मौजूद रहने या सामान्य ईमेल का मतलब कोई करीबी संबंध नहीं होता.
मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन से संबंध रखने के आरोपों को किया खारिज
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) का यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. एक फोटो में तो मेलानिया को एपस्टीन किस करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, Grok के मुताबिक, ये तस्वीरें मनगढ़ंत हैं. इन्हें डिजिटल रूप से बदला गया है. ये तस्वीरें एपस्टीन की किसी भी वेरिफ़ाइड फ़ाइल या DOJ के दस्तावेज़ों में नहीं मिली हैं.
दूसरी तरफ, मेलानिया ट्ंप ने एपस्टीन और उसकी सहयोगी Ghislaine Maxwell से किसी भी तरह के संबंध होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका एपस्टीन से कभी कोई व्यक्तिगत या दोस्ताना रिश्ता नहीं रहा. एपस्टीन ने उनकी मुलाकात Donald Trump से नहीं करवाई थी. मेलानिया ने कहा, “मैं कभी एपस्टीन की दोस्त नहीं रही. मैं उसकी पीड़िता भी नहीं हूं.”
मेलानिया ट्रंप ने क्या कहा?
मेलानिया ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क और पाम बीच जैसे शहरों में बड़े सामाजिक दायरे होने के कारण कभी-कभी एक ही पार्टियों में मौजूद होना सामान्य बात है. उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात एपस्टीन से साल 2000 में एक पार्टी में हुई थी, जहां वह अपने पति के साथ गई थीं. उस समय उन्हें एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
मेलानिया ने कहा,“सोशल मीडिया पर कई सालों से मेरे और एपस्टीन को लेकर फर्जी तस्वीरें और बयान फैलाए जा रहे हैं. लोगों को सावधान रहना चाहिए कि वे क्या मान रहे हैं.”
ईमेल विवाद पर क्या बोलीं मेलानिया ट्रंप?
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एक ईमेल सामने आया था, जिसमें 'Love, Melania' लिखा हुआ था. यह ईमेल कथित तौर पर मेलानिया ट्रंप और घिसलेन मैक्सवेल के बीच बातचीत का हिस्सा बताया गया था. 23 अक्टूबर 2002 को भेजे गए इस ईमेल में 'JE' यानी जेफ्री एपस्टीन के बारे में एक मैगजीन स्टोरी का जिक्र था और न्यूयॉर्क लौटने पर कॉल करने की बात कही गई थी. हालांकि, मेलानिया ट्रंप ने इन ईमेल्स को लेकर कहा कि यह सिर्फ 'सामान्य शिष्टाचार' वाली बातचीत थी. इसे किसी खास रिश्ते के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरी ईमेल को किसी खास रिश्ते के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ एक सामान्य जवाब था.”
पुराने कार्यक्रम में साथ दिखे थे एपस्टीन और मेलानिया
नवंबर 2002 में Dolce & Gabbana के एक कार्यक्रम में मेलानिया ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप, घिसलेन मैक्सवेल और Naomi Campbell एक साथ नजर आए थे. इसके कुछ समय बाद जनवरी 2003 में मैक्सवेल ने एपस्टीन के 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं की एक किताब भी भेंट की थी, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप का संदेश भी शामिल था.
पीड़ितों की सार्वजनिक सुनवाई की मांग
मेलानिया ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि एपस्टीन के पीड़ितों की सार्वजनिक सुनवाई कराई जाए. इस पर Robert Garcia ने भी समर्थन करते हुए कहा कि पीड़ितों की आवाज सार्वजनिक रूप से सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हाउस ओवरसाइट कमेटी को जल्द सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करनी चाहिए.




