Begin typing your search...

महाकुंभ की Viral Girl Monalisa 16 साल की, पति Farman को होगी इतने साल की जेल; खुलासे में क्या-क्या?

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की कहानी अब गंभीर कानूनी मोड़ ले चुकी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 साल बताई जा रही है, यानी वह नाबालिग है. ऐसे में उसके कथित पति फर्मान पर कई गंभीर धाराएं लग सकती है. इसी के साथ आगे दावा किया जा रहा है कि उसे 10 साल की सजा हो सकती है.

महाकुंभ की Viral Girl Monalisa 16 साल की, पति Farman को होगी इतने साल की जेल; खुलासे में क्या-क्या?
X
( Image Source:  @evergreen7425- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 10 April 2026 7:35 PM IST

महाकुंभ से जुड़ी एक भावनात्मक और वायरल प्रेम कहानी अब गंभीर कानूनी विवाद में बदल गई है. प्रयागराज में माला बेचने वाली और सोशल मीडिया पर रातों-रात चर्चा में आई मोनालिसा भोसलें को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में वह नाबालिग पाई गई हैं. इसके बाद उनके पति फारमान खान के खिलाफ मध्य प्रदेश में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जिसके बाद तरह-तरह की खबर फैल गई है और दावा किया जा रहा है. जो कहानी अब तक एक साधारण लड़की की वायरल सफलता और प्रेम विवाह के रूप में देखी जा रही थी, वही अब कानून, पहचान और फर्जी दस्तावेजों के जाल में उलझती नजर आ रही है. जांच एजेंसियों की रिपोर्ट ने इस पूरे मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया है.

क्या है पूरा मामला और कैसे वायरल हुई मोनालिसा?

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में मोनालिसा भोसलें अपनी सादगी और अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. माला और चूड़ियां बेचने वाली इस लड़की के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया और देखते ही देखते वह इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद उनकी शादी की खबर सामने आई, जिसमें उन्होंने करीब छह महीने के अपने पार्टनर फारमान खान से केरल के पूवार स्थित एक मंदिर में विवाह किया. इस शादी को सोशल मीडिया पर एक ‘लव स्टोरी’ के रूप में खूब सराहा गया था तो वही विवाद भी खूब देखने को मिला अब मामले पर नया ट्वीट सामने आया है जिसमें वह मोनालिसा को नाबालिग बताया जा रहा है.

कितनी है मोनालिसा की आगे?

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब्स (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ. चेयरमैन अंतर सिंह आर्य की निगरानी में हुई जांच में पाया गया कि मोनालिसा पारधी जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और कानूनी रूप से नाबालिग हैं. महेश्वर अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है यानी 11 मार्च 2026 को हुई शादी के समय उनकी उम्र करीब 16 साल थी.

शादी के लिए क्या फर्जी दस्तावेज बनाए गए थे?

जांच एजेंसियों ने पाया कि केरल में शादी के दौरान मोनालिसा को बालिग दिखाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया गया था. इसी आधार पर ग्राम पंचायत में विवाह पंजीकृत कराया गया. प्रशासन ने इस फर्जी दस्तावेज को रद्द करने के निर्देश दिए हैं और इसे जानबूझकर उम्र छिपाने की साजिश बताया है. मंदिर प्रशासन ने भी आधार कार्ड के आधार पर शादी संपन्न कराई थी.

पति फारमान खान पर क्या कार्रवाई हुई?

जांच के बाद मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाने में फारमान खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन पर POCSO एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हुए हैं. पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है.

NCST ने क्या कदम उठाए हैं?

नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब्स ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को 22 अप्रैल को दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी किया है. इसके साथ ही आयोग ने हर तीन दिन में जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वह इस केस की निगरानी खुद करेगा.

शादी कैसे हुई और क्या था पूरा घटनाक्रम?

मोनालिसा और फारमान खान ने शादी से पहले पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी. उन्होंने बताया था कि परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पूवार के अरूमनूर मंदिर में केरल रीति-रिवाज से विवाह हुआ. फारमान ने सफेद धोती और शर्ट पहनी थी, जबकि मोनालिसा लाल साड़ी में नजर आईं. इस शादी में कई स्थानीय लोग और कुछ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं.

क्या यह मामला अब सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि कानूनी जंग बन गया है?

जो कहानी एक वायरल सफलता और प्रेम विवाह के रूप में शुरू हुई थी, अब वह फर्जी दस्तावेज, नाबालिग विवाह और कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोपों में बदल गई है. यह मामला कई बड़े सवाल खड़े करता है. क्या पहचान छिपाना इतना आसान है? क्या सिस्टम में खामियां हैं? और सबसे बड़ा सवाल क्या सोशल मीडिया की चमक के पीछे सच्चाई हमेशा कुछ और होती है?

अगला लेख